Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रधानमंत्री ने किया एक्सप्रेस–वे का उद्घाटन

ब्यूरो 16-11-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
WhatsApp Image 2021-11-16 at 6.05.31 PM

गाजीपुर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 340 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे  का उद्घाटन जनपद सुल्तानपुर से रिमोट का बटन दबा कर किया। इसका निर्माण 22,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया गया है। इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के लिए भारतीय वायुसेना के सी-130 हरक्यूलिस विमान से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हवाई पट्टी पर उतरे थे।

इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य लोगों ने हवाई पट्टी पर प्रधानमंत्री की अगवानी की। लड़ाकू विमानों को आपात स्थिति में उतारने की सुविधा के लिए एक्सप्रेस-वे पर 3.2 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी का निर्माण भी किया गया हैै। हवाई पट्टी स्थल से प्रधानमंत्री सुखोई, मिराज समेत भारतीय वायुसेना के विभिन्न विमानों के ‘एयर शो’को देखा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यूपी में 7-8 वर्ष पहले जो स्थिति थी उसे देखकर मुझे हैरानी होती थी कि आखिर यू पी को कुछ लोग किस बात की सजा दे रहे हैं. 2014 में जब देश ने मुझे महान भारत भूमि की सेवा का अवसर दिया, तो मैंने यूपी के विकास के लिए बहुत सारे विकास के कार्य शुरू करवाए।उन्होंने कहा कि  पहले मैंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया तब मैंने नहीं सोचा था कि उसी एक्सप्रेस-वे पर विमान से उतरूंगा। उन्होने कहा कि यह  एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश को तेज गति से बेहतर भविष्य की ओर ले जाएगा।  यह एक्सप्रेस-वे यूपी के विकास का एक्सप्रेस-वे है। यह एक्सप्रेस-वे यूपी की प्रगति का एक्सप्रेस-वे है। यह एक्सप्रेस-वे ने यूपी के निर्माण का एक्सप्रेस-वे है ।  यह एक्सप्रेस-वे यूपी की मजबूत होती अर्थव्यवस्था का एक्सप्रेस-वे है। यह एक्सप्रेस-वे यूपी की दृढ़ इच्छाशक्ति का पुनीत प्रगति करण है। यह एक्सप्रेस-वे यूपी का स्वर्ग है। आज इस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को उत्तर प्रदेश की जनता को समर्पित करते हुए धन्य महसूस कर रहा हूं । उन्होंने कहा कि देश का संपूर्ण विकास करने के लिए देश, का संतुलित विकास भी करना उतना ही आवश्यक है। आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का यह क्षेत्र विकास का नया इतिहास लिख रहा है। उन्होंने यूपी के ऊर्जावान मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की बधाई देते हुए  कहा कि जितनी जरूरी देश की समृद्धि है उतनी ही आवश्यक देश की सुरक्षा भी है । पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हमारे देश की वायु सेना के लिए एक नया ताकत बन गया है। उत्तर प्रदेश की उपजाऊ भूमि, यहां के लोगों का परिश्रम, कौशल, अभूतपूर्व है।  2014  में जब सरकार बनी तब मैंने यू.पी के बारीकियों में जाना शुरू किया। गरीबों को पक्के घर मिले, शौचालय मिल,े महिलाओं को खुले में शौच से मुक्ति मिले, और उन्हें खुले में शौच न जाना पड़े, सभी को बिजली मिले । ऐसे कितने काम जो यहां किये जाने जरूरी थे, लेकिन पिछली सरकार ने मेरा साथ नहीं दिया तथा उत्तर प्रदेश की जनता के  साथ भेदभाव किया । उन्होने कहा कि कौन भूल सकता है यूपी में बिजली कटौती को, यहां की कानून व्यवस्था का हाल, मेडिकल सुविधाओं की दुर्व्यवस्थाओ को । उन्होने कहा कि  पहले यूपी मैं राह नहीं होती थी बल्कि राहजनि होती थी परन्तु आज राहजनि करने वाले जेल में हैं और गांव-गांव नई राह एवं नई सड़कें बन रही हैं । उन्होने कहा कि बीते साढे 4 वर्षों में उत्तर प्रदेश में  पूरब हो या पश्चिम हजारों गांवों को नई सड़कों से जोड़ा गया हजारों किलोमीटर नई सड़के बनाई गई है और आपके सहयोग एवं उत्तर प्रदेश सरकार की भागीदारी से यूपी के विकास का सपना साकार होता दिख रहा है । उन्होने कहा कि आज यू पी में नए मेडिकल कॉलेज, एम्स, आधुनिक शिक्षा संस्थान बन रहे हैं।  कुछ दिन पहले कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का लोकार्पण किया गया तथा आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे  जनता को सौंपने का सौभाग्य मिला है। जिससे गरीब, पिछड़े युवा ,मध्यम वर्ग, हर व्यक्ति को इसका लाभ मिलेगा तथा इसके साथ ही इस एक्सप्रेस-वे के माध्यम से नए-नए रोजगार का सृजन होगा।  इस एक्सप्रेस-वे के बनने से यूपी के साथ बिहार के लोगों को भी लाभ होगा दिल्ली से बिहार आना जाना आसान हो जाएगा । उन्होंने कहा कि 340 किलोमीटर की इस एक्सप्रेस-वे की विशेषता सिर्फ यही नहीं कि या लखनऊ, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मऊ ,आजमगढ़ और गाजीपुर को जोड़ेगा, बल्कि इसकी विशेषता यह है कि लखनऊ में से उन शहरों को जोड़ेगा जिससे विकास की असीम आकांक्षा है। भविष्य में यह एक्सप्रेस-वे लाखों करोड़ रुपए के उद्योग को लाने का माध्यम भी बनेगा।

मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज से तीन वर्ष पहले पूर्वाचल एक्सप्रेेस-वे का शिलान्यास हुआ था और 3 वर्ष के अन्दर पूरी दुनिया कोरोना जैसी महामारी झेल रही थी इसके बावजूद भी पूर्वान्चल एक्सप्रेस-वे समय सीमा के अन्दर बन कर तैयार हो गया। इसके बन जाने से अब सभी वर्ग के लोगो को इसका लाभ मिलेगा, साथ ही लोगो को बड़ी संख्या मे रोजगार भी प्राप्त होगे। कार्याक्रम का  लाईव प्रसारण जिला पंचायत सभागार में दिखाया गया। इस कार्याक्रम में मा0राज्य मंत्री सहकारिता संगीता बलवंत, एम एल सी विशाल सिंह चंचल , विधायक जमानियां सूनीता सिंह, विधायक सैदपुर सुभाष पासी, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा भानु प्रताप सिंह एंव अन्य पार्टी के पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी एम पी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा एंव अन्य जनपदस्तरीय अधिकारियों ने मा0प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के सम्बोधन को सुना ।

Post navigation

Previous: कल होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन
Next: पटरी चटकी

संबंधित खबरें

IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026
khabarimg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसडीएम के आश्वासन पर थमा बार का आंदोलन, धरना फिलहाल स्थगित

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.