Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

पुलिस टीम पर फायर झोंक कर भाग रहे अभियुक्तों को पुलिस  ने दबोचा

विशेष संवाददाता 26-05-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240526-WA0095.jpg

गाजीपुर। पुलिस टीम को जान से मारने की नियत से फायर कर भागने वाले चार अभियुक्तों को स्वाट/सर्विलांस व थाना खानपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेंकिंग के दौरान धर दबोचा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस टीम ने एक देशी पिस्टल मय दो जिन्दा कारतूस व दो खोखा कारतूस .32 बोर तथा दो देशी तमंचा मय दो जिन्दा कारतूस .315 बोर  तथा काले रंग की स्कार्पियों नंम्बर यूपी 65 एए 5545 बरामद कर लिया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा बताया गया कि अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के तहत खानपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत जनपद में वीवीआईपी के आगमन व लोकसभा चुनाव शांन्ति व्यवस्था के दृष्टिगत गश्त व संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की रात्रि चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान मठिया तिराहा ईंट भट्ठे के पास थानाध्यक्ष खानपुर व पुलिस टीम द्वारा उचौरी की तरफ से आ रही संदिग्ध काले रंग की स्कार्पियों को रुकने का इशारा किया तो  स्कार्पियों में बैठे व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर असलहे से गोली चलायी गयी। उससे बचते हुए पुलिस टीम द्वारा हिकमत अमली से जान बचाते हुए स्कार्पियों सवार चार अभियुक्तों को मय फर्जी नंम्बर प्लेट लगी स्कार्पियों तथा अवैध असलहों संग दिनांक 26.05.2024 को समय करीब 01.30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। ये सभी अपराधिक प्रवृत्ति के युवक रहे जो सनसनीखेज घटना को अंजाम देने जा रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रिन्स उर्फ आदित्य यादव पुत्र सतीश कुमार यादव उर्फ  मुन्ना निवासी ग्राम भैरोपुर थाना खानपुर जनपद गाजीपुर, अंगद यादव पुत्र पारस यादव निवासी ग्राम गद्दीपुर थाना रामपुर माँझा जनपद गाजीपुर, विकाश यादव पुत्र विक्की पुत्र लोकनाथ यादव निवासी ग्राम गौर थाना खानपुर जनपद गाजीपुर तथा समीर अहमद पुत्र मुमताज अहमद निवासी ग्राम उचौली थाना खानपुर जनपद गाजीपुर रहे। इन पर कई अपराधिक मामले दर्ज पाये गये हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध खानपुर थाना पर धारा 307/419/420 भादवि व  आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कल आयेंगे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव
Next: योगी की रैली में सुभाष पासी को गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने रोका, वीडियो वायरल

संबंधित खबरें

IMG-20250609-WA0012.jpg
  • अपराध

वांछित वारंटी को उसके घर से किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक घायल, बनारस में चल रहा इलाज – एफआईआर दर्ज

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Лучшее время для посещения казино Pinco для получения акций

17-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.