Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

लूटकांड में शामिल बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़

विशेष संवाददाता 19-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
88888

गाजीपुर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और बदमाशों के बीच शनिवार को जबरदस्त मुठभेड़ हुई। प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद श्यामजी यादव और उपनिरीक्षक देवेंद्र साहू अपनी पुलिस टीम के साथ बैरमपुर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लालपुर हरी में लूटकांड में शामिल बदमाश मोटरसाइकिल से बल्लिपुर मोड़ की तरफ से परेवा की ओर आ रहे हैं।

कुछ देर बाद अचीवर मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति बिना हेलमेट आते दिखे। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भागने की कोशिश की और पुलिस पर देशी तमंचे से जान से मारने की नीयत से दो राउंड फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी मनिहारी भेजा गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान रिशु कुमार (20 वर्ष), पुत्र राजेंद्र भारती, निवासी ग्राम लालपुर हरी, थाना शादियाबाद के रूप में हुई है। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम जयप्रकाश कुमार (28 वर्ष), पुत्र सुरेश राम, निवासी लालपुर हरी, थाना शादियाबाद बताया।  जयप्रकाश ने स्वीकार किया कि वह और उसके साथियों ने थाना शादियाबाद क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया था। उसने कहा, “पकड़े जाने के डर से मैंने फायरिंग की। गलती हो गई, माफ कर दीजिए।”

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिस टीम की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई की सराहना की। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ग़रीब के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास सराहनीय
Next: शिक्षण संस्थाओं के संस्थापक श्री प्रकाश राय की प्रतिमा का अनावरण

संबंधित खबरें

IMG-20250609-WA0012.jpg
  • अपराध

वांछित वारंटी को उसके घर से किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक घायल, बनारस में चल रहा इलाज – एफआईआर दर्ज

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.