Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने वाले गिरोह के चार सदस्यो को पुलिस ने दबोचा

विशेष संवाददाता 07-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250107-WA0229

प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने वाले गिरोह के चार सदस्यो को पुलिस ने दबोचा

गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस तथा थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराकर पास कराने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से फर्जीवाड़े से जुड़े तमाम उपकरण और कागजात बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि बीते दिनों आजमगढ़ में एनटीए एग्जाम के दौरान कुछ लोग पकड़े गए थे। जिनमें से कुछ वांछितों की तलाश की जा रही थी। गाजीपुर पुलिस भी ऐसे वांछितों की तलाश में जुटी हुई थी। टीम द्वारा भर्ती परीक्षाओ में नकल कराने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को राय कालोनी में किराये के मकान से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों द्वारा बताया गया कि हम लोग सार्वजनिक परीक्षाओ में परीक्षार्थियो को फर्जी तरीके से पास कराने में इलेक्ट्रानिक उपकरण , डिवाइश का प्रयोग करते है परीक्षार्थियो को पास कराने की अवधि में मूल अंकपत्र , ब्लैंक चेक, ब्लैक स्टाम्प पेपर, आधार कार्ड ले लेते है फोटो व नाम परीवर्तित कर हम लोग फर्जी आधार कार्ड व किसी भी स्कूल का प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से कूटरचित मुहर के माध्यम से तैयार / प्रमाणित कर लेते है। परीक्षार्थियो के पास करने के उपरान्त उनके प्रमाण पत्रो को पूर्व निर्धारित मोटी रकम कम से कम दस लाख रुपये लेने के बाद वापस दिया जाता है। परीक्षार्थी से मिले रुपयो को हम लोग आपस में बांटकर उपयोग कर लेते है। गाज़ीपुर पुलिस ने गिरफ्तार सर्वजीत सिंह, श्रवण यादव, पंकज कुमार राय और श्रवण कुमार के पास से बड़ी संख्या में फर्जीवाड़े से जुड़े उपकरण और कागजात बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि इन लोगों से कई वॉकीटाकी और मेटल डिटेक्टर भी बरामद किए गए हैं। वॉकी-टॉकी के जरिए यह लोग परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे रहे लोगों के संपर्क में रहते थे। साथ ही मेटल डिटेक्टर से चेक करने के बाद ही अपने लोगों को परीक्षा केंद्र में भेजते थे।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जीआरपी पुलिस ने स्टेशन से शातिर को किया गिरफ्तार
Next: गुंडा माफियाओं‌ के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई – एसपी

संबंधित खबरें

IMG-20250609-WA0012.jpg
  • अपराध

वांछित वारंटी को उसके घर से किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक घायल, बनारस में चल रहा इलाज – एफआईआर दर्ज

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Лучшее время для посещения казино Pinco для получения акций

17-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.