Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

विद्यालयवार सूची प्रिन्ट कराकर कार्यालय में कराये उपलब्ध

ब्यूरो 15-12-2021
khabarimg

गाजीपुर। वित्तीय वर्ष 2021-22 पिछड़ी जाति पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) योजनान्तर्गत 2642 छात्रों का संदेहास्पद (सस्पेक्ट) डाटा जनपदीय लॉगिन पर प्राप्त हो चुका है। संदेहास्पद से सम्बन्धित वांछित अभिलेखों के आधार पर डाटा को नियमानुसार एक्सेप्ट/निरस्त किये जाने की कार्यवाही 22 दिसम्बर, 2021 तक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को करनी है। पिछड़ा कल्याण विभाग द्वारा संदेहास्पद डाटा से सम्बन्धित छात्रों की विद्यालयवार सूची प्रिन्ट कराकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है, ताकि सम्बन्धित विद्यालय द्वारा सस्पेक्ट डाटा की सूची प्राप्त करते हुए वांछित अभिलेखों को संलग्न कर निर्धारित समयान्तर्गत 20 दिसम्बर, 2021 प्रत्येक दशा में कार्यालय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग गाजीपुर को उपलब्ध करा दिया जाय।

अतः उक्त सम्बन्ध में जनपद के समस्त पूर्वदशम (कक्षा 9-10) शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया जाता है कि तत्काल जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से सम्पर्क करते हुए सस्पेक्ट डाटा की सूची प्राप्त करते हुए, सस्पेक्ट डाटा से सम्बन्धित वांछित अभिलेखों को प्रमाणित करते हुए सूची के साथ प्रत्येक दशा में 20 दिसम्बर, 2021 तक कार्यालय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग गाजीपुर मंे उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि डाटा पर विचार करते हुंए डिजीटली लॉक किये जा सके। यदि निर्धारित अवधि तक वांछित सूचना/अभिलेख विद्यालय से प्राप्त नहीं होती है तो सस्पेक्ट डाटा नियमानुसार निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी, जिसका समस्त उत्तरदायी विद्यालय का होगा।

Post navigation

Previous: तीन दिन का कार्य बहिष्कार
Next: सैनिक बंधुओं के साथ बैठक संपंन

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.