Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

सोनू होटल एण्ड कैफे पर पड़ा छापा आपत्तिजनक स्थित में मिले युवक और युवती

विशेष संवाददाता 11-09-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
20240910_1209337017909743721434630.jpg

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बडेसर गांव स्थित सोनू होटल एण्ड कैफे सेन्टर में मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में राजस्व टीम के पहुँचते ही हड़कम्प मच गया। अचानक हुई छापेमारी में सात कमरे से 7 जोड़ी युवक-युवती को पकड़ लिया गया। एसडीएम की सूचना पर क्षेत्राधिकारी व कोतवाली प्रभारी मय फोर्स सहित मौके पर पहुॅचकर पकड़े गये युवक व युवतीयों से पुछताछ कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार बडेसर गांव में कई दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बने इस होटल में लड़के लड़कियों की आने व आपत्तिजनक क्रिया कलाप करने की ग्रामीणों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने राजस्व टीम के साथ छापा मारा व पुलिस उपाधीक्षक अनूप कुमार सिंह को सूचित किया। जहां सात कमरों से सात जोड़ी युवक व युवतियों को बरामद किया गया। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पुछताछ शुरू की और पहचान पत्र सहित अन्य दस्तावेजाें को देखा। पकड़े गए सभी युवक व युवती बालिग थे। जिस कारण से पुलिस ने पकड़े गए सभी युवक व युवतियों के परिजनों को फोन कर सूचना दी और मौके पर बुलाकर एक -एक कर सभी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पकड़े गए युवक-युवती गाजीपुर‚ चंदौली जनपद सहित बिहार प्रांत के बताए जा रहे है। राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी के निर्देश पर सभी कमरों में ताला लगाकर मेन गेट को सीज कर दिया। होटल में कई आपत्ति जनक वस्तुए पाई गई है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई की गई है। दस्तावेज न होने के कारण होटल को सीज किया गया है और पुलिस विभाग की ओर से विधिक कार्रवाई की जा रही है। वही क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि होटल संचालक के पास पर्याप्त दस्तावेज नहीं थे। होटल के कमरों की तलाशी के दौरान कमरों से आपत्तिजनक वस्तुए प्राप्त हुई है। साथ ही होटल के कमरों में सात जोड़ी युवक-युवती पकड़े गए है। पकड़े गए युवक व युवतियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। होटल संचालक के विरूद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: नॉर्मल डिलीवरी के नाम पर किया सीजर तड़प – तड़प के हुई प्रसुता की मौत
Next: नहर में मिला अधेड़ का शव

संबंधित खबरें

IMG-20250609-WA0012.jpg
  • अपराध

वांछित वारंटी को उसके घर से किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक घायल, बनारस में चल रहा इलाज – एफआईआर दर्ज

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Лучшее время для посещения казино Pinco для получения акций

17-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.