Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

दूसरे दिन भी जारी रहा रामकथा

ब्यूरो 06-12-2021
khabarimg

सुशील कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

मतसा। सब्बलपुर गांव स्थित रामलीला मैदान में धनुष यज्ञ मेला के दौरान आयोजित त्रिदिवसीय राम कथा के दूसरे दिन सोमवार को गृहस्थ संत बुच्चा जी ने कहा कि वेद शास्त्र में और लोक में भी परोपकार की बड़ी महत्ता कही सुनी जाती है।

रामजी अयोध्या नरेश दशरथ के प्राणप्रिय पुत्र थे लेकिन उन्होंने एक मांसभक्षी अधम कहे जाने वाले गिद्ध की अंतिम क्रिया तो अपने हाथ से किये और उसको अपना परमधाम प्रदान किया। क्योंकि एक अबला को बचाने के लिए गिद्धराज जटायु ने उस समय के दुर्दांत आततायी से संघर्ष किया। भले इस पुण्यकर्म में उनको अपने प्राण ही गंवान पडे़। वही चन्द्रेश महाराज ने बताया कि भारत में श्री राम अत्यन्त पुजनिय है और आदर्श पुरुष हैं तथा थाईलैंड इंडोनेशिया आदि देशों के अतिरिक्त कई देशों में भी आदर्श के रूप में भी पुजे जाते है। आज जरूरत है कि देश का हर व्यक्ति श्री राम के आदर्श को अपने जीवन में अपनाएं तथा श्रीराम के परिवार की तरह एक आदर्श परिवार की स्थापना करे महाराज जी ने कहा कि राम ने लंका के राजा रावण जिसने अधर्म का पथ अपना लिया था का बध किया श्री राम की प्रतिष्ठा मर्यादा पुरूषोत्तम के रूप में है श्री राम ने मर्यादा के पालन के लिए राज्य मित्र माता पिता यहाँ तक की पत्नी काभी साथ छोड़ा इनका परिवार भारतीय परिवार मर्यादा का प्रतिनिधित्व करता है राम रघुकुल में जनमे थे पिता के बचन की रक्षा के लिए राम ने खुशी से 14वर्ष का बनवास शिवकार किया। इस सम्मेलन में राधेश्याम चौबे, महेन्द्र दास, कैलाश यादव और भागवताचार्य चंद्रेश महाराज ने भी कथा अमृत पान कराया। कथामंच का संचालन विनोद श्रीवास्तव एवं रामदत्त यादव ने संयुक्त रूप से किया।

Post navigation

Previous: जिले को मिली 132 नए स्वास्थ्य उपकेन्द्रों की सौगात
Next: बालिका के साथ दुष्कर्म‚ दो पर मुकदमा दर्ज

संबंधित खबरें

47 (2)
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

डेढ़गावां के प्राचीन शिवाला मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

विशेष संवाददाता 08-06-2025
44
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

शांति, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-जुहा का पर्व

विशेष संवाददाता 07-06-2025
885
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

गाजीपुर में ईद-उल-अजहा पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, सुरक्षा और सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.