
जमानिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का पथ संचलन कार्यक्रम 20 अप्रैल को जमानिया नगर में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सायं 3:30 बजे बजरंग आईटीआई, पाण्डेय मोड़ से प्रारंभ होगा। पथ संचलन गोरवा, बुद्धिपुर, दुर्गा चौक, कंकड़वा घाट और हॉस्पिटल रोड होते हुए पुनः बजरंग आईटीआई पर समाप्त होगा।
कार्यक्रम की जानकारी नगर संघचालक श्रीनिवास चौबे और नगर कार्यवाह माधव पाण्डेय ने दी। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्वयंसेवकों द्वारा तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कार्यक्रम के माध्यम से नगर में देशभक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा।