Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जनप्रतिनिधि व अधिकारीगणों की उपस्थिति में लाभार्थियों को वितरित किया गया राशन

ब्यूरो 06-08-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210805-WA0148

गाजीपुर। गुरुवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत जनपद की समस्त उचित दर राशन की दुकानों पर जनपद के नोडल अधिकारी , जनप्रतिनिधि ,अधिकारीगणों की उपस्थिति में लाभार्थियों को निशुल्क राशन, बैग के साथ वितरित किया गया।

बैग के साथ राशन प्राप्त कर हर लाभार्थी योजना का गुणगान कर रहा था और जनपद की 1616 राशन की दुकानों पर बहुत ही भव्य व दिव्यता के साथ अन्न महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें 03 किग्रा गेहूॅ , 02 किग्रा चावल कुल 5 किलो राशन प्रति लाभार्थी की दर से निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। निशुल्क राशन नवम्बर माह तक इसी तरीके से वितरित किया जाएगा । आज जनपद गाजीपुर में 1616 राशन की दुकानों पर 60 हजार लाभार्थियों को राशन वितरित किया गया। जिसके लिए सरकार ने 25 किलो क्षमता वाले थैलो में राशन वितरण करने की लाभार्थी के लिए व्यवस्था की है। जिससे कि वे सुरक्षित क्षमता युक्त वाले थैले में अपना राशन अपने घर अपने परिवार के लिए ले जा सके। शासन द्वारा नामित जनपद के नोडल अधिकारी श्री समीर वर्मा ने जखनियां ब्लाक के पदुमपुर ग्राम मे तथा जिलाधिकारी एम पी सिंह विकास खण्ड सदर के ग्राम पंचायत हुसेनपुर में इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा और वहां पर उपस्थित लाभार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम की सराहना भी की। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामवासियों की समस्यो को सुना तथा निस्तारण हेतु निर्देश दिये। कहा कि शासन की तरफ से निःशुल्क राशन नवम्बर माह तक दिया जायेगा। उन्होने ग्रामवासियों से कोविड-19 टीकाकरण कराने की अपील भी की।
यह कार्यक्रम जनपद की सभी सस्ते गल्ले की दुकानों पर इसी तरीके से चलाया गया जिसमे मा0 विधायक जमानियां सूनीता सिंह ने भदौरा विकास खण्ड के हरिकनपुर में, विधायक मो0बाद अलका राय ने डोमनपुरा एवं चकमोलना में, विधायक सदर डा० संगीता बलवंत ने फखराबाद में विधायक जखनियां त्रिवेणी राम ने अलीपुर मदरा में, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने नगर क्षेत्र गाजीपुर में तथा समस्त ब्लाक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्यो ने भी अपने-अपने क्षेत्रो में भी कार्यक्रम का शुभारंभ कर लाभार्थियो में निःशुल्क राशन वितरण कराया। राशन पाकर सभी लाभार्थी खुशी से गदगद थे और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की सराहना कर रहे थे। लाभार्थियों द्वारा कहा गया कि सरकार ने लॉकडाउन से लेकर आज तक निःशुल्क राशन की व्यवस्था की है जो इतिहास में दर्ज होने वाली व्यवस्था है। उन सभी ने प्रधानमंत्री मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी जी को धन्यावाद दिया।
अन्न महोत्सव के आयोजन में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी ,तहसील स्तरीय अधिकारी सभी राशन की दुकानों पर भ्रमण सील रहे और सुगमता के साथ राशन वितरित कराया। जिलाअधिकारी एम पी सिंह प्रातः 9 बजे से ही जनपद की राशन की दुकानों पर भ्रमणशील रहे तथा सभी को सरलता के साथ राशन वितरित करने के लिए निर्देशित कर कर रहे थे। राशन की दुकानों पर माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखने के लिए टी0वी0 स्क्रीन भी स्थापित किए गए थे ।
इस अवसर पर जनखनियां के पदुमपुर ग्राम में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, उपजिलाधिकारी जखनियां सूरज यादव, क्षेत्राधिकारी जखनियां, जिला पूर्ती अधिकारी कुमार निर्मलेन्दू, एंव अन्य सम्बन्धित अधिकारी तथा सदर विकास खण्ड के हुसेनपुर में ज्वाईंट मजिस्ट्रेट पवन कुमार मीणा, उपजिलाधिकारी सदर , तहसीलदार सदर मुकेश सिंह उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाए जाने में सभी ने अपना अहम योगदान दिया।

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत धुमधाम से मनाया गया अन्न महोत्सव
Next: 20 नवम्बर को होगा मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह का आयोजन

संबंधित खबरें

001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026
IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.