Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 2.0 के तहत सर्वेक्षण की समीक्षा बैठक संपन्न

विशेष संवाददाता 02-02-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
PHOTO_-1 (2)

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 2.0 के अंतर्गत जिले के 1238 ग्राम पंचायतों में चल रहे “आवास प्लस-2024” सर्वेक्षण की समीक्षा बैठक राइफल क्लब, कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज सहित सभी विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

सर्वेक्षण की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर
जिलाधिकारी ने खंडवार सर्वेक्षण प्रगति की समीक्षा करते हुए खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सर्वेक्षकों को पात्रता मानकों की विस्तृत जानकारी दें और ग्राम पंचायतों का प्रतिदिन भ्रमण कर स्वयं स्थलीय सत्यापन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अपात्र व्यक्ति को सर्वे में शामिल न किया जाए, जबकि कोई भी पात्र आवासविहीन परिवार छूटने न पाए।

सर्वेक्षण के दौरान गड़बड़ी पर होगी कड़ी कार्रवाई
उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि किसी ग्राम पंचायत या विकास खंड में अपात्र व्यक्तियों के सर्वे की जानकारी मिलती है, तो संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, प्रत्येक खंड विकास अधिकारी को हर शनिवार को साप्ताहिक सत्यापन रिपोर्ट जिला मुख्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

अब तक 18,493 परिवारों का सर्वेक्षण पूरा
बैठक में बताया गया कि 01 फरवरी 2025 तक जिले में कुल 18,493 आवासविहीन परिवारों का सर्वेक्षण किया जा चुका है, जिसमें 15,212 सर्वे सरकार द्वारा नियुक्त सर्वेक्षकों ने और 3,281 सर्वे संभावित लाभार्थियों ने स्वयं किया।

आवास प्लस-2024 सर्वे ऐप से कर सकते हैं खुद सर्वे
जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा यह सर्वे “आवास प्लस-2024” ऐप के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें सेल्फ-सर्वे की सुविधा भी उपलब्ध है। कोई भी आवासविहीन पात्र व्यक्ति गूगल प्ले स्टोर से “आवास प्लस-2024 सर्वे ऐप” डाउनलोड कर अपना सर्वे स्वयं कर सकता है।

28 फरवरी 2025 तक पूरा होगा सर्वेक्षण
सर्वेक्षण को पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ 28 फरवरी 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सर्वेक्षण का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना से वंचित न रहे।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सर्वेक्षण में किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता या अपात्र व्यक्तियों के नाम शामिल करने की शिकायत मिली, तो दोषियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सरकार की इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र आवासविहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 2.0 के तहत घर उपलब्ध कराया जाए।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: फूली पंचायत जल टंकी का निस्तारण, डीएम का जताया आभार
Next: लटिया महोत्सव में गूंजे भगवान बुद्ध के संदेश‚ मची सही धुम

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.