Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत 500 वरिष्ठ नागरिकों को वितरित किए गए सहायक उपकरण

विशेष संवाददाता 06-06-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
PHOTO--1 (4)

गाजीपुर। भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत गाजीपुर के विकास भवन स्थित ऑडिटोरियम सभागार में वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बी.एल. वर्मा, राज्य मंत्री (उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय) ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार, राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सबका मन मोह लिया। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत एलिम्को, कानपुर के विशेषज्ञों द्वारा जनपद के 1868 वरिष्ठ नागरिकों को चिन्हित किया गया था, जिनमें से आज लगभग 500 लाभार्थियों को 9,209 सहायक उपकरण जैसे छड़ी, व्हीलचेयर, कमोड चेयर, कान की मशीन, स्पाइनल सपोर्ट, नी ब्रेस आदि वितरित किए गए। इन उपकरणों की अनुमानित लागत लगभग 1.17 करोड़ रुपये है। मुख्य अतिथि बी.एल. वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को सुगम और सशक्त बनाने हेतु यह योजना 1 अप्रैल 2017 से प्रारंभ की गई थी। अब तक देशभर में 5.26 लाख से अधिक वरिष्ठजनों को 32 लाख से अधिक सहायक उपकरण वितरित किए जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में शेष चिन्हित वरिष्ठजनों को भी उपकरण वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन दुर्गेश कुमार ने किया और आभार एलिम्को के वरिष्ठ प्रबंधक ने प्रकट किया।

Post navigation

Previous: शौच को निकली युवती से छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी
Next: 13 जून को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगी उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक

संबंधित खबरें

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260819-WA0038
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानिया हिंदू पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान

संतोष शर्मा 19-08-2026
001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.