Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

शौच को निकली युवती से छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी

विशेष संवाददाता 05-06-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarlogo

रेवतीपुर। थाना अंतर्गत एक गांव में शौच के लिए निकली एक युवती के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने के मामले में मंगलवार को एक युवक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता 1 जून की रात करीब आठ बजे जब शौच के लिए घर से निकली थी, तभी पहले से घात लगाकर बैठे एक युवक ने स्कूटी से पहुंचकर उसके साथ बदनीयती से छेड़छाड़ की। युवक ने युवती को जबरन स्कूटी पर बैठाने का प्रयास किया और विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। युवती के शोर मचाने पर गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देख आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने टॉर्च की रोशनी में आरोपियों की पहचान की है। परिजनों का कहना है कि रात हो जाने के कारण मामले की रिपोर्ट अगले दिन थाने में दी गई। पीड़ित पक्ष ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए महिला आरक्षी की निगरानी में गाजीपुर भेजा गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post navigation

Previous: फहीपुर गांव में पोखरी से अतिक्रमण हटाया, तहसील प्रशासन की सख्त कार्रवाई
Next: राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत 500 वरिष्ठ नागरिकों को वितरित किए गए सहायक उपकरण

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.