Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

फहीपुर गांव में पोखरी से अतिक्रमण हटाया, तहसील प्रशासन की सख्त कार्रवाई

विशेष संवाददाता 05-06-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
5478

जमानियां। तहसील क्षेत्र के राजस्व ग्राम फहीपुर स्थित सरकारी पोखरी से गुरुवार को तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया। आराजी नम्बर 43 में दर्ज इस पोखरी को श्रीपंच यादव द्वारा अवैध रूप से मिट्टी से पाटकर कब्जा कर लिया गया था। जिलाधिकारी गाजीपुर के निर्देश और उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया के कुशल निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

तहसीलदार राम नारायण वर्मा के नेतृत्व में नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, लेखपाल सुभाष राम, अरुण कुमार सिंह सहित राजस्व टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन कि सहायता से अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण की वजह से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि अतिक्रमण के चलते गांव में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही थी। जिसकी शिकायत लगातार मिल रही थी। जिस पर अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि पोखरी की भूमि पर श्रीपंच यादव द्वारा अतिक्रमण किया गया था। जिसे हटवाया गया है। अतिक्रमण हटते ही ग्रामीणों में राहत की सांस ली और प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई की सराहना की। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।

Post navigation

Previous: गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान, घाटों पर रही सुरक्षा और सुविधा की पुख्ता व्यवस्था
Next: शौच को निकली युवती से छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.