Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान, घाटों पर रही सुरक्षा और सुविधा की पुख्ता व्यवस्था

विशेष संवाददाता 05-06-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
014 (3)

जमानियां। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर गुरुवार को नगर के बलुआ घाट, करपूरा घाट, मुनान घाट‚ साधु घाट सहित अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मोक्ष की कामना लेकर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और आसपास के मंदिरों में पूजा-अर्चना कर पुण्य अर्जित किया। पर्व को लेकर घाटों पर उत्सवी माहौल बना रहा।

पंडित उद्धव पांडेय ने बताया कि गंगा दशहरा ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन गंगा स्नान तथा दस प्रकार के दानों का विशेष महत्व होता है। उन्होंने बताया कि इस दिन गंगाजल से स्नान या गंगाजल को जल में मिलाकर स्नान करने से अमृत तुल्य पुण्य फल की प्राप्ति होती है। साथ ही, पितरों के तर्पण से उनकी आत्मा को शांति और परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। नगर के प्राचीन पक्का घाट सहित सभी प्रमुख घाटों पर गंगा दशहरा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। साफ-सफाई अभियान के साथ घाटों पर बैरिकेडिंग और चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई थी। महिला श्रद्धालुओं को कपड़े बदलने में असुविधा न हो, इसके लिए अस्थायी चेंजिंग रूम बनाए गए, जिससे श्रद्धालुओं को सहूलियत मिली। सुरक्षा की दृष्टी से पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वही गंगा घाटों पर तहसीलदार राम नारायण वर्मा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते दिखाई दिए। गंगा दशहरा के इस पावन पर्व पर नगर के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहीं। लोगों ने गंगाजल से तर्पण कर अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि दी और मां गंगा से सुख-शांति की प्रार्थना की। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग सहित नगरवासियों ने गंगा स्नान कर इस पुण्य तिथि का लाभ उठाया।

 

Post navigation

Previous: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमानियां में वृक्षारोपण एवं जागरूकता रैली का आयोजन
Next: फहीपुर गांव में पोखरी से अतिक्रमण हटाया, तहसील प्रशासन की सख्त कार्रवाई

संबंधित खबरें

47 (2)
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

डेढ़गावां के प्राचीन शिवाला मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

विशेष संवाददाता 08-06-2025
44
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

शांति, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-जुहा का पर्व

विशेष संवाददाता 07-06-2025
885
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

गाजीपुर में ईद-उल-अजहा पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, सुरक्षा और सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.