Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

डेढ़गावां के प्राचीन शिवाला मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

विशेष संवाददाता 08-06-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
47 (2)

रेवतीपुर। डेढ़गावां गांव के प्राचीन शिवाला मंदिर परिसर में बीते शनिवार की देर शाम सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन के अवसर पर जलभरी कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें गांव के सैकड़ों महिला, पुरुष, बच्चे श्रद्धा और उल्लास के साथ शामिल हुए।

भक्ति गीतों पर झूमते श्रद्धालुओं और गगनभेदी जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्ति और आस्था से सराबोर हो गया। इस दौरान बाल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के पहले दिन प्रसिद्ध कथावाचक बृजेश पांडे जी ने कथा आरंभ की और कहा कि श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ जैसे आयोजन हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखते हैं। उन्होंने बताया कि यह कथा प्रतिदिन शाम 6 बजे से 9 बजे तक चलेगी जिसमें श्रीकृष्ण की लीलाओं, बाल्यकाल की शिक्षाओं और सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों का व्याख्यान किया जाएगा। कथावाचक बृजेश पांडे ने कहा, “जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और अन्याय बढ़ता है, तब-तब प्रभु अवतार लेते हैं। इन कथाओं के माध्यम से हमें नश्वर भोगों से ऊपर उठकर ईश्वर की ओर अग्रसर होना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से सनातन धर्म की एकता, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को बल मिलता है। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता विद्युत संजय कुमार राय, कृषि वैज्ञानिक वीरेंद्र राय, अविनाश राय दीपक, बुच्चा राय, धीरज, रणजीत यादव, राधा खरवार, मुन्नी लाल गुप्ता, श्रवण गुप्ता, त्रयंबक नारायण ओझा, केदार उपाध्याय, लालमुनी देवी, पिंकी देवी, रेखा राय, आशा राय, पिंटू समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कथा महायज्ञ के आयोजन से पूरे गांव में आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है, और आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

Post navigation

Previous: रेवतीपुर में छह न्याय पंचायतों में एक साथ शुरू हुआ विकसित कृषि संकल्प अभियान
Next: सैयदराजा-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरम्मत के दौरान भीषण जाम, घंटों फंसे रहे राहगीर और बाराती

संबंधित खबरें

44
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

शांति, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-जुहा का पर्व

विशेष संवाददाता 07-06-2025
885
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

गाजीपुर में ईद-उल-अजहा पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, सुरक्षा और सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण

विशेष संवाददाता 07-06-2025
014 (3)
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान, घाटों पर रही सुरक्षा और सुविधा की पुख्ता व्यवस्था

विशेष संवाददाता 05-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.