Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • समस्या

सैयदराजा-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरम्मत के दौरान भीषण जाम, घंटों फंसे रहे राहगीर और बाराती

विशेष संवाददाता 08-06-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
65

रेवतीपुर। एनएचएआई द्वारा सैयदराजा-गाजीपुर 24 राजमार्ग पर चल रहे विशेष मरम्मत कार्य के दौरान शनिवार की शाम कालूपुर के समीप अचानक मार्ग को वन-वे कर दिए जाने से भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। हमीद सेतु से लेकर राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे सैकड़ों राहगीर, वाहन चालक और बाराती घंटों जाम में फंसे रहे।

यह जाम शाम करीब 6 बजे शुरू हुआ और मरम्मत कार्य समाप्त होने तक रात 10 बजे तक लगातार बना रहा। चार घंटे तक चले इस जाम से परेशान लोग गाड़ियों में ही बैठे यातायात बहाल होने का इंतजार करते रहे। चूंकि यह विवाह का सीजन है, बारातियों सहित आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम इस कदर था कि बाइक और साइकिल तक निकालना मुश्किल हो गया। बुजुर्ग, महिलाएं, छोटे बच्चे और बीमार लोग सबसे अधिक परेशान नजर आए। एम्बुलेंस तक फंसी रही, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। राहगीरों ने एनएचएआई की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि मरम्मत कार्य से एक दिन पूर्व यातायात नियंत्रण की स्पष्ट योजना बनानी चाहिए थी, ताकि ऐसी अव्यवस्था से बचा जा सके। लोगों ने एनएचएआई को लापरवाह बताते हुए नाराजगी जाहिर की और कहा कि मरम्मत कार्य जरूरी है, लेकिन यात्रियों की सुविधा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने जानकारी दी कि “राजमार्ग पर मरम्मत के कारण जाम जैसी स्थिति बनी थी। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य किया। मरम्मत समाप्त होने के बाद देर रात स्थिति नियंत्रण में आ गई और आवागमन फिर से सुचारु रूप से चालू हो गया।” ग्रामीणों और राहगीरों की मांग है कि आगे से किसी भी मरम्मत या निर्माण कार्य से पहले यातायात प्रबंधन की पूर्व योजना बनाई जाए ताकि आम जनता को परेशानी से न गुजरना पड़े।

Post navigation

Previous: डेढ़गावां के प्राचीन शिवाला मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Next: “एक वृक्ष गो माता के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण व गो सेवा को मिला बढ़ावा

संबंधित खबरें

IMG-20260810-WA0020
  • समस्या

जमानिया:गृहकर में 10 गुना वृद्धि से सभासदों व नागरिकों में रोष, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संतोष शर्मा 10-08-2026
IMG-20260427-WA0017
  • समस्या

गौशाला में बदइंतजामी की पोल खुली, निरीक्षण में प्रभारी गायब—एसडीएम सख्त

संतोष शर्मा 27-04-2026
IMG-20260425-WA0019
  • समस्या

जमानिया तहसील में साइकिल स्टैंड बना ‘उगाही केंद्र’, ठेकेदार के कर्मचारियों की मनमानी से जनता परेशान

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.