Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • समस्या

जमानिया:गृहकर में 10 गुना वृद्धि से सभासदों व नागरिकों में रोष, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संतोष शर्मा 10-08-2026

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260810-WA0020

जमानिया। नगर पालिका परिषद द्वारा गृह कर में अप्रत्याशित वृद्धि किए जाने से जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है। सोमवार को वार्ड नंबर 18 के सभासद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में सभासदों एवं स्थानीय नागरिकों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

 

उपजिलाधिकारी को दिए गए पत्रक में आरोप लगाया गया है कि नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस जारी किए मनमाने ढंग से मकान टैक्स को पहले से निर्धारित दर से 10 गुना तक बढ़ा दिया गया है। पत्रक में उदाहरण देते हुए बताया गया कि जिस मकान का सालाना टैक्स पहले 100 रुपये था, उसे बढ़ाकर सीधा 1200 रुपये वार्षिक कर दिया गया है। जनता को इसकी न तो कोई लिखित सूचना दी गई और न ही कोई नोटिस जारी किया गया। बिना किसी पूर्व सूचना के बढ़ाए गए इस मनमाने टैक्स को लेकर जनता में गहरा असंतोष है। जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया है कि यदि बढ़ाए गए टैक्स को तुरंत वापस नहीं लिया गया, तो सभी सभासद और नागरिक नगर पालिका परिषद के प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान सभासद मोहन गुप्ता के साथ-साथ सुमंत सिंह, विकास, मो. सलीम, राकेश कुमार जायसवाल, योगेश कुमार गुप्ता, सुनील कुमार, बबलू गुप्ता, अतुल कुमार गुप्ता, रामभरोसे, विंध्याचल शर्मा, सुनील जायसवाल, विनोद कुमार जायसवाल, राजू जायसवाल, नईमुद्दीन अली, कुणाल आनंद, शेखर जायसवाल, संजीव जायसवाल, गुलाब प्रसाद केशरी, रविकांत उपाध्याय, गोपाल जी, अभिषेक जायसवाल, सोनू उपाध्याय, धीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी की पैनी नजर, घाटों से हाईवे तक परखी सुरक्षा व्यवस्था

संबंधित खबरें

IMG-20260427-WA0017
  • समस्या

गौशाला में बदइंतजामी की पोल खुली, निरीक्षण में प्रभारी गायब—एसडीएम सख्त

संतोष शर्मा 27-04-2026
IMG-20260425-WA0019
  • समस्या

जमानिया तहसील में साइकिल स्टैंड बना ‘उगाही केंद्र’, ठेकेदार के कर्मचारियों की मनमानी से जनता परेशान

संतोष शर्मा 27-04-2026
65
  • समस्या

सैयदराजा-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरम्मत के दौरान भीषण जाम, घंटों फंसे रहे राहगीर और बाराती

विशेष संवाददाता 08-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260810-WA0020
  • समस्या

जमानिया:गृहकर में 10 गुना वृद्धि से सभासदों व नागरिकों में रोष, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संतोष शर्मा 10-08-2026
IMG-20260810-WA0008
  • खबर ⁄ समाचार

कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी की पैनी नजर, घाटों से हाईवे तक परखी सुरक्षा व्यवस्था

संतोष शर्मा 10-08-2026
IMG-20260810-WA0000
  • अपराध

मोहम्मदाबाद किडनैपिंग केस का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

संतोष शर्मा 10-08-2026
IMG-20260809-WA0030
  • खेत खलिहान

जमानिया रेंज में ढाई लाख पौधों से हरियाली का संकल्प, नुकसान पहुंचाया तो होगी सख्त कार्रवाई

संतोष शर्मा 10-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.