Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • समस्या

जमानिया तहसील में साइकिल स्टैंड बना ‘उगाही केंद्र’, ठेकेदार के कर्मचारियों की मनमानी से जनता परेशान

संतोष शर्मा 27-04-2026

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260425-WA0019

जमानिया। स्थानीय तहसील परिसर में साइकिल स्टैंड के नाम पर हुई नीलामी अब आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। ठेकेदार के कर्मचारियों की बेलगाम हरकतों से पूरे परिसर में अव्यवस्था फैल गई है और जहां-तहां वाहन खड़ा करने पर लोगों से जबरन धन वसूली की जा रही है, जिससे जनता में भारी रोष व्याप्त है।
सबसे हैरानी की बात यह है कि साइकिल स्टैंड का कोई स्पष्ट सीमांकन या निर्धारित स्थान तय नहीं है। वसूली के लिए तैनात कर्मचारी किसी एक जगह बैठने के बजाय पूरे तहसील परिसर में घूम-घूमकर वाहनों की तलाश करते हैं और जहां भी वाहन दिखता है, वहां पहुंचकर पार्किंग शुल्क के नाम पर पैसे मांगने लगते हैं।
कर्मचारियों की मनमानी का आलम यह है कि कुछ लोगों को पर्ची दी जाती है, जबकि कई से बिना रसीद के ही पैसा वसूल लिया जाता है। इससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि अधिकृत स्टैंड की सीमा क्या है, जिसका फायदा उठाकर पूरे तहसील परिसर को ही स्टैंड बना दिया गया है।
तहसील में अपने काम से आए प्रवीण, अशोक और रामायन ने बताया कि कर्मचारी केवल साइकिल ही नहीं, बल्कि मोटरसाइकिल चालकों से भी जबरन वसूली कर रहे हैं। विरोध करने या निर्धारित पार्किंग स्थल पूछने पर कई बार बदसलूकी तक की जाती है।
स्टैंड कर्मचारी बलवंत यादव के अनुसार, साइकिल स्टैंड का ठेका अशोक सिंह के नाम 39,500 रुपये में आवंटित हुआ है। लेकिन ठेके की आड़ में अवैध वसूली का खेल चल रहा है।
इस अव्यवस्था के चलते तहसील परिसर में आए दिन लोगों और ठेकेदार के कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति बन रही है। प्रशासन की अनदेखी से समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
इस मामले में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने कहा कि साइकिल स्टैंड की नीलामी हुई है। यदि अवैध वसूली या सीमांकन की समस्या पाई जाती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: डिवाइन ग्लोबल स्कूल में घोषित हुआ वार्षिक परीक्षा परिणाम, मेधावियों के लिए 3 लाख की छात्रवृत्ति का ऐलान
Next: गौशाला में बदइंतजामी की पोल खुली, निरीक्षण में प्रभारी गायब—एसडीएम सख्त

संबंधित खबरें

IMG-20260810-WA0020
  • समस्या

जमानिया:गृहकर में 10 गुना वृद्धि से सभासदों व नागरिकों में रोष, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संतोष शर्मा 10-08-2026
IMG-20260427-WA0017
  • समस्या

गौशाला में बदइंतजामी की पोल खुली, निरीक्षण में प्रभारी गायब—एसडीएम सख्त

संतोष शर्मा 27-04-2026
65
  • समस्या

सैयदराजा-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरम्मत के दौरान भीषण जाम, घंटों फंसे रहे राहगीर और बाराती

विशेष संवाददाता 08-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.