Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260514-WA0011

जमानिया। बरुईन स्थित एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। छात्र-छात्राओं की कड़ी मेहनत और अनुशासन के बदौलत इस वर्ष का परीक्षा परिणाम अत्यंत गौरवपूर्ण रहा है, जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। परीक्षा परिणामों में मेधावी छात्रा सुकन्या कुमारी ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंकित कुमार यादव 82 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और सौरभ कुमार 80 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक रणविजय सिंह, सचिव मनीष तिवारी और प्रधानाचार्य नदीम खान ने संयुक्त रूप से सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। विद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह समर्पित भाव से आगे बढ़ने और नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

Post navigation

Previous: एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप
Next: गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.