Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • समस्या

मस्जिद तक जाने में हो रही परेशानी — ग्रामीणों ने किया प्रतीकात्मक विरोध

विशेष संवाददाता 08-06-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
0145

बरेसर। ग्राम पंचायत हाजीपुर बरेसर में वर्षों से उपेक्षित पड़ी एक मुख्य सड़क के जलजमाव और खराब हालत को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। यह सड़क अलावलपुर से होते हुए बरेसर बाज़ार और तिराहीपुर को जोड़ती है, और कसिमाबाद तहसील की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग से मिलती है। इसी रास्ते पर स्थित मस्जिद के सामने नाले का गंदा पानी लगातार बहता रहता है, जिससे नमाज पढ़ने आने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की यह दुर्दशा कोई नई बात नहीं है — बीते दस वर्षों से स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस रास्ते पर बजट तक नहीं आया, जिसका कारण ग्रामीणों के अनुसार, राजनीतिक उपेक्षा है क्योंकि “हम वोट नहीं देते, इसलिए हमारी सुनवाई नहीं होती।” आज इस उपेक्षा के विरोध में ग्रामीणों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। मस्जिद के पास जमा गंदे नाले के पानी में प्रतीकात्मक रूप से धान की रोपाई की गई। राहुल दुबे ने बताया कि आगामी मोहर्रम के पहले इस रास्ते की मरम्मत कार्य शुरू होना चाहिए, वरना बड़ी संख्या में ग्रामीण मिलकर DPRO साहब से लिखित शिकायत करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में श्री गुप्ता, सुनील कुशवाहा, प्रमोद दुबे, सोनू दुबे, सोनू कुशवाहा, शमशाद अंसारी, इब्राहिम अंसारी, अनिल दुबे, बसंत गुप्ता, मनोज चौरसिया, सोहराब अंसारी, अजीत गुप्ता, समीम अंसारी, समीम सिद्दीकी, शाहिद अंसारी, वसीम आलम सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों की यह स्पष्ट मांग है कि जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत की जाए और नाले की निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और धार्मिक गतिविधियों में कोई बाधा न आए।

Post navigation

Previous: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक
Next: चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

संबंधित खबरें

IMG-20260427-WA0017
  • समस्या

गौशाला में बदइंतजामी की पोल खुली, निरीक्षण में प्रभारी गायब—एसडीएम सख्त

संतोष शर्मा 27-04-2026
IMG-20260425-WA0019
  • समस्या

जमानिया तहसील में साइकिल स्टैंड बना ‘उगाही केंद्र’, ठेकेदार के कर्मचारियों की मनमानी से जनता परेशान

संतोष शर्मा 27-04-2026
65
  • समस्या

सैयदराजा-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरम्मत के दौरान भीषण जाम, घंटों फंसे रहे राहगीर और बाराती

विशेष संवाददाता 08-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.