Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • समस्या

गौशाला में बदइंतजामी की पोल खुली, निरीक्षण में प्रभारी गायब—एसडीएम सख्त

संतोष शर्मा 27-04-2026

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260427-WA0017

जमानिया। उपजिलाधिकारी ने शासन के निर्देशानुसार क्षेत्र की कान्हा गौशाला का सोमवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गौशाला में भारी अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं, जिस पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।

निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी के साथ अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद संतोष कुमार और क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारी सर्वेश कुमार भी मौजूद रहे। टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। जांच के दौरान सबसे बड़ी लापरवाही यह सामने आई कि गौशाला प्रभारी रमेश रावत मौके से अनुपस्थित थे। जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ मिला, जिसे ड्यूटी के प्रति घोर लापरवाही माना गया है। गौशाला के भीतर साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। गंदगी के बीच पशु रहने को मजबूर दिखे। वर्तमान में गौशाला में कुल 362 गोवंश संरक्षित हैं, जिनकी टैगिंग का कार्य पूरा पाया गया। चारे की उपलब्धता जांचने पर पता चला कि वहां सूखा चारा तो पर्याप्त मात्रा में है, लेकिन हरे चारे की कोई व्यवस्था नहीं थी। एसडीएम ने गोवंश के स्वास्थ्य को देखते हुए ईओ जमानिया को तत्काल हरे चारे का प्रबंध करने और व्यवस्थाएं सुधारने के कड़े निर्देश दिए हैं।

Post navigation

Previous: जमानिया तहसील में साइकिल स्टैंड बना ‘उगाही केंद्र’, ठेकेदार के कर्मचारियों की मनमानी से जनता परेशान
Next: एसडीएम के आश्वासन पर थमा बार का आंदोलन, धरना फिलहाल स्थगित

संबंधित खबरें

IMG-20260810-WA0020
  • समस्या

जमानिया:गृहकर में 10 गुना वृद्धि से सभासदों व नागरिकों में रोष, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संतोष शर्मा 10-08-2026
IMG-20260425-WA0019
  • समस्या

जमानिया तहसील में साइकिल स्टैंड बना ‘उगाही केंद्र’, ठेकेदार के कर्मचारियों की मनमानी से जनता परेशान

संतोष शर्मा 27-04-2026
65
  • समस्या

सैयदराजा-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरम्मत के दौरान भीषण जाम, घंटों फंसे रहे राहगीर और बाराती

विशेष संवाददाता 08-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.