
जमानिया हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के अंतर्गत एनसीसी के कैडेटों को किया गया जागरूक दिनांक 10 अगस्त 2026 को महाविद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के अंतर्गत छात्र छात्राओं को एनसीसी के प्रभारी डॉ अंगद प्रसाद तिवारी ने संबोधित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो श्रीनिवास. सिंह जी के संरक्षण में तथा एन. एस. एस. प्रभारी डॉ अभिषेक तिवारी, कार्यक्रम संयोजक डॉ. अगंद प्रसाद तिवारी के निर्देशन में परामर्श चिकित्सक डॉ विजय श्याम पांडेय द्वारा 19 वर्ष तक कि आयु के छात्र छात्राओं को एल्बेंडाजोल की दवाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। तथा छात्र छात्राओं के मापन का कार्य किया गया। एनसीसी प्रभारी डॉ अंगद प्रसाद तिवारी ने इस दवाई की उपियोगिता , महत्व, फायदे, तथा कृमि मुक्ति के इस राष्ट्रीय व्यापी कार्यक्रम के सम्बंध में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को अवगत कराया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु निदेशालय उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश द्वारा निर्धारित दिनांक 10 अगस्त को कार्यक्रम महाविद्यालय जमानियां में प्रारंभ करने हेतु सभी प्राध्यापकों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क एल्बेंडाजोल की दवाई बाटने पर आभार प्रकट किया।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के इस कार्यक्रम में डॉ. विजय श्याम पांडेय संजीव, अंधरूति, प्रभाकर के अतिरिक्त कर्मचारीगण दिग्विजय सिंह, कमलेश प्रसाद, रोशन, अनिल सिंह, गंभीर तथा सिमरन, नीतू, गीतांजलि, अंजलि, हिमांशी, अमित, काशी, संजय, दीक्षांत, आदि छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।





