Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

शांति, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-जुहा का पर्व

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
44

जमानिया। क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-जुहा (बकरीद) का पर्व पूर्ण श्रद्धा, शांति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी।

क्षेत्र में प्रमुख नमाज स्थलों पर निर्धारित समयानुसार नमाज अदा की गई, जिसमें स्टेशन रोडवेज बस स्टैंड स्थित ईदगाह में सुबह 6:30 बजे तथा गल्ला मंडी स्थित जामा मस्जिद में 7:15 बजे नमाज सम्पन्न हुई। नगर कस्बा स्थित शाही जामा मस्जिद, लोदीपुर ईदगाह, दुरहिया ईदगाह, बंदे अली खां मस्जिद और चार मीनार मस्जिद में भी सुबह 6:30 से 7:00 बजे के बीच नमाज अदा की गई। प्रशासन द्वारा इस बार सड़क पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी गई थी, जिसके फलस्वरूप सभी स्थानों पर नमाज मस्जिद और ईदगाह परिसरों में ही शांतिपूर्वक सम्पन्न कराई गई। इस दौरान एसडीएम ज्योति चौरसिया, सीओ रामकृष्ण तिवारी, कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह, स्टेशन चौकी प्रभारी अशोक सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा। इस अवसर पर शाही जामा मस्जिद के सेक्रेटरी मौलाना तनवीर रज़ा ने कहा कि “ईद-उल-जुहा का त्योहार त्याग, समर्पण और अल्लाह से सच्ची मोहब्बत का प्रतीक है। यह पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। इसी महीने दुनिया भर के लाखों लोग हज की पाक यात्रा पर भी जाते हैं, जो इस्लाम धर्म में विशेष महत्व रखती है।” मौलाना ने देश में अमन, शांति और एकता के लिए दुआ की। नमाज के उपरांत लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व का आनंद लिया। प्रशासन और पुलिस की चौकसी से कहीं भी कोई अप्रिय स्थिति नहीं उत्पन्न हुई और पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।

 

जमानिया के शाही जामा मस्जिद में ईद उल अजहा की नमाज के बाद गले मिलते नमाजी।

जमानिया के शाही जामा मस्जिद में ईद उल अजहा की खुतबा सुनते नमाज़ी।

जमानिया स्टेशन ईदगाह से नमाज अदा करने बाद बाहर निकले नमाजी। 

Post navigation

Previous: दहेज प्रताड़ना को लेकर महिला ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर
Next: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

संबंधित खबरें

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260819-WA0038
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानिया हिंदू पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान

संतोष शर्मा 19-08-2026
001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.