Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

श्रीराम कथा में बोले संत बुच्चा जी

ब्यूरो 02-12-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

सुशील कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

मतसा। देवा बैरनपुर में गोलोकवासी सुविख्यात कथावाचक भिखारी जी की पुण्यतिथि पर आयोजित एक दिवसीय श्रीराम कथा में गृहस्थ संत बुच्चा जी ने कहा कि जीवन है तो मरण है।

जिस समय किसी का जन्म होता है उसी समय यह भी सुनिश्चित अकाट्य सत्य समझ लेना चाहिए कि इसका किसी न किसी दिन मरण भी होगा। जीवन धन्य उसी का है जो जन्म लेते समय तो रोया परन्तु मरते समय हँसते हुए इस मृत्युलोक को छोड़े तथा संसार उसके किये परोपकार एवं धर्म कार्य को स्मरण कर करके रोते।जब तू आया जगत में जग हांसे तू रोय। ऐसी करनी कर चले तू हाँसे जग रोय।सत्संग समिति अध्यक्ष संजय राय ने कहा कि मनुष्य का शरीर नहीं अपितु उसका यश अमर होता है और यश मिलता है सत्कर्म करने से।रोते हुए दुखियों के आंखों से आँसू पोंछने वाला कर्म, भूखे को भोजन, वस्त्रहीन को वस्त्र, निराश्रित को आश्रय देने वाला तथा  संसार में फंसे हुए जीव को संसार के रचयिता परमात्मा के भजन एवं भक्ति से जोड़ने वाला ही वास्तव में अमरत्व को प्राप्त होता है। इस अवसर पर भिखारी जी के व्यक्तित्व पर रामनिवास शर्मा, राजकुमार राय, रामदयाल यादव एवं पारस प्रजापति ने प्रकाश डाला। समस्त उपस्थित जनसमुदाय एवं विद्वान वक्ताओं के प्रति शेषनाथ सिंह ने आभार व्यक्त प्रकट किया।

Post navigation

Previous: किसान क्रेडिट कार्ड का कल से होगा आवेदन
Next: सड़क हादसे में साधु घायल

संबंधित खबरें

IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026
khabarimg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसडीएम के आश्वासन पर थमा बार का आंदोलन, धरना फिलहाल स्थगित

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.