Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कोविड के दोनों डोज के बाद ही मिलेगा वेतन–डीएम

ब्यूरो 03-01-2022

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220103-WA0009

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम0पी0 सिंह की अध्यक्षता मे रायफल क्लब सभागार मे कोविड-19 के बढते प्रकोप को देखते हुए एक महत्तपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षो को निर्देश दिया कि जिन कर्मचारियों का कोविड-19 के दोनो डोज का टीकाकरण नही हुआ है, उनका वेतन किसी भी दशा मे आहरित नही किया जाय।

कोविड-19 के बढते प्रकोप एवं लखनऊ से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुपालन मे यह निर्णय लिया गया है कि छूटे हुए प्रत्येक व्यक्तियों का टीकाकरण प्रत्येक दशा मे कराया जाय। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक विभाग मे कोविड हेल्प डेस्क बनाया जाय, एवं प्रत्येक कर्मचारियों को मास्क अवश्य लगाने के निर्देश जारी किये जाय। बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं जिला पंचायत राज विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क कर उन विभागो के कर्मचारियों को दोनो डोज लगाने हेतु प्रेरित किया जाय साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को निर्देश दिया कि जिन कर्मचारियों को दोनो डोज टीकाकरण नही हुआ है उनका वेतन आहरित न किया जाय। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को टेस्टिग बढाने पर बल दिया तथा सार्वजनिक स्थानो पर मोबाइल टीमो को जांच हेतु लगाने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि जहां भी पाजीटिव केस पाये जाये वहां कन्टेनमेन्ट जोन बनाया जाय। उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि अपने-अपने कार्य क्षेत्र में कम से कम एक-एक गॉव गोद लेकर वहां पूर्ण रूप से टीकाकरण कराया जाय ।

सभी ग्राम सभाओ मे निगरानी समितियां गठित की जाय जिसमे ग्राम प्रधान, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, सेक्रेटरी एवं कोटेदार आदि को सदस्य बनाया जाय। सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से उनके क्षेत्रों के टीकाकरण से वंचित वयक्तियों की सूची प्राप्त कर वैक्सीनेशन की कार्यवाही की जाय। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्रो मे भी कमेटी गठित कर अधिक से अधिक लोगो का टीकाकरण कराया जाय। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से मकर संक्रान्ति तक निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होने बताया कि कोविड-19 के बढते प्रकोप को देखते हुए जनपद मे रात्रि 11.00 बजे से सुबह 5.00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू है। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के व्यापारियों को जागृत करते हुए बिना मास्क के प्रयोग वाले व्यक्यिों को कोई भी सामान न दें एवं ‘‘मास्क नही तो सामान नही‘‘ के नारो को प्रचारित किया जाय तथा इसके साथ ही बाजारो मे कोविड हेल्प डेस्क क्रियाशील करें। इस अवसर पर समस्त उपजिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: छुट्टा पशुओं को आश्रय केंद्रों तक पहुंचाने का दिया निर्देश
Next: चल रहा है महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा एवं जन सुनवाई

संबंधित खबरें

IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026
khabarimg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसडीएम के आश्वासन पर थमा बार का आंदोलन, धरना फिलहाल स्थगित

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.