Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • कोरोना

विशेष अभियान चलाकर नगर पालिका द्वारा कराया जा रहा सैनिटाइजेशन

ब्यूरो 24-04-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210424-WA0015

गाजीपुर। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के दृष्टिगत स्थानीय नगर पालिका परिषद ने शनिवार को द्वितीय चरण मे विशेष अभियान चलाकर शहर के मुख्य मार्गों पर दो स्प्रेयुक्त टैंकरों से सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू किया। यह दोनों टैंकर शहर के पश्चिमी भाग आदर्श बाजार से लेकर भूतहीयताड़ व शहर के पूर्वी भाग नखास, नवाबगंज, उर्दूबाजार, रूईमंडी, आदि क्षेत्रों तक किया गया जो कल रविवार को भी शहर के मुख्य मार्गों पर चलता रहेगा। इससे अतिरिक्त छोटे मशीनों द्वारा शहर के 4 वार्डों जयप्रकाश नारायण नगर, मोहनपूरवा, नवाबगंज, व मारकीनगंज मे क्षेत्रीय सभासद क्रमशः अशोक मौर्य, संजय कुमार, अनिल वर्मा व ओमप्रकाश वर्मा की देख रेख में सैनिटाइजेशन का कार्य प्रमुखता से सम्पन्न कराया गया।

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल व अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि नगर पालिका के कर्मी पूरी जिम्मेदारी के साथ कोरोना को हराने के लिया लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त आज विशेष अभियान के तहत नगर के आधे वार्डों मे विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई व चूना का छिड़काव किया गया। आप लोगों ने नगर की जनता से मास्क, दो गज की दूरी, बार-बार साबुन से हाथ धोना, सैनिटाइजर का उपयोग एवं सरकार के कोरोना गाइडलाइंस का पूर्णतया पालन कने की अपील की है।

श्री अग्रवाल ने कोरोना के द्वितीय वेव के खतरनाक होने का लक्षण दिखाई देने व कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या मे लगातार वृद्धि होने पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए आमजन से घर पर ही सतर्क व सुरक्षित रहने की अपील की है। अनावश्यक लोग घर से बाहर न निकले। कोरोना प्रभावित लोग प्रोटोकॉल के हिसाब से दवाओ का इस्तेमाल करें। घरेलू उपचार भी इस समय कोरोना महामारी से लड़ने में प्रभावकारी दिख रहा है ऐसे मे घरेलू उपचार पर भी ध्यान दिया जाए। जिन लोगों का अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ है वे लोग अविलंब करवा लें। 18 वर्ष से ऊपर के लोगों का निःशुल्क टीकाकरण अभियान भी 01 मई, 2021 से प्रारंभ हो रहा है उसमे भी लोग पंजीयन कराकर टीकाकरण करा लें।

Post navigation

Previous: वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Next: ऑक्सीजन का स्तर 94 से कम होने पर पेट के बल लेटने की होती है जरूरत

संबंधित खबरें

001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026
IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260815-WA0027
  • खबर ⁄ समाचार

तिरंगा फहराकर देशप्रेम का दिया संदेश, दिवंगत अधिवक्ताओं को किया नमन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.