Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

नगर पालिका द्वारा सातवे चरण का सैनिटाइजेशन कार्य सोमवार से शुरू

ब्यूरो 02-06-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
01

गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर द्वारा सातवे चरण का सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू कर कोरोना के संक्रमण को रोकने में पूरी शिद्दत के साथ लगी हुयी है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने सातवे चरण के सैनिटाइजेशन शुरू होने के सम्बन्ध में बताया कि यह सातवां चरण 31 मई से शुरू हुआ है जो 5 जून तक चलेगा।

सातवे चरण के आज तीसरे दिन 4 वार्डों मा0 कांशी राम नगर, डा0 राही मासूम रजा, लाल बहादुर शास्त्री नगर एवं नुरूद्दीनपुरा में वहाँ के क्षेत्रीय सभासद व प्रतिनिधि श्री कमलेश बिन्द, नफीस अहमद, धीरेन्द्र यादव, शफकतुल्लाह के देख-रेख में सम्पन्न हुआ।श्री अग्रवाल ने बताया कि इसके अतिरिक्त नगर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। 2 स्प्रेयुक्त टैंकर से नगर के मुख्य मार्गों के अलावा बैकुण्ठ धाम को भी लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है। बैकुण्ठ धाम पर नगर पालिका का कन्ट्रोल रूम स्थापित है इसके अलावा सी0सी0टी0वी0 कैमरा लगा हुआ है। कोरोना संक्रमित शव के अन्तिम संस्कार की व्यवस्था भी नगर पालिका द्वारा की जा रही है। पालिका द्वारा प्रत्येक वार्डों में क्षेत्रीय सभासद के नेतृत्व में आशा बहू व आंगनवाड़ी कार्यकत्री के साथ कोरोना मरीजों की थर्मल स्कैनिंग व आक्सीमीटर से जाँच कर संक्रमितों को मेडिकल किट भी वितरित किया जा रहा है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की जा रही है।श्री अग्रवाल व अधिशासी अधिकारी श्री लालचन्द सरोज ने बताया कि 45 वर्ष से ऊपर के जो लोग अभी तक टीकाकरण नहीं करा पाए हैं वह तत्काल टीकाकरण करा लें। इस कार्य में सहयोग के लिए सभी वार्डों में नगर पालिका कर्मचारियों व अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है जो आशा बहू आंगनवाड़ी कार्यकत्री के अतिरिक्त अन्य प्रशासनिक कर्मचारियों के साथ इस अभियान को सफल बनाने में लगे हैं। इसके अलावा 18+ के टीकाकरण हेतु भी पंजीयन शुरू हो चुका है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि 18+ एवं 45+ के लोग टीकाकरण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कोरोना संक्रमण से लड़ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोतवाल ने लाउडस्पीकर से की अपील
Next: 9 से 5 बजे तक करें टीकारण– जिलाधिकारी

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.