Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

छात्रवृत्ति भरने की तारीख बढ़ी

ब्यूरो 29-10-2021
khabarimg

गाजीपुर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया है कि शैक्षिक सत्र् 2021-22 छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत शासन द्वारा नयी द्वितीय चरण की समय सारिणी जारी की गई है, जिसमें ऐसे छात्र-छात्रायें जिनके द्वारा अभी तक किन्हीं कारणों से छात्रवृत्ति आवेदन पत्र नहीं भरे जा सके है उनको आवेदन पत्र भरने हेतु पुनः मौका दिया गया है।

इसमें पूर्वदशम् छात्रवृत्ति कक्षा 9-10 में छात्रों द्वारा आवेदन पत्र भरने की तिथि 29 अक्टूबर 2021 से 19 नवम्बर 2021 तक निर्धारित किया गया है और इन छात्रों के भरे गये आवेदन पत्रों की हार्डकापी को मिलान करते हुए विद्यालयों द्वारा 23 नवम्बर 2021 तक अग्रसारित किया जाना है। इसी प्रकार दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्कप्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत छात्रों द्वारा आवेदन पत्र भरने की तिथि 29 अक्टूबर 2021 से 20 नवम्बर 2021 तक निर्धारित किया गया है और इन छात्रों के भरे गये आवेदन पत्रों की हार्डकापी को मिलान करते हुए विद्यालयों द्वारा 03 दिसम्बर 2021 तक अग्रसारित किया जाना है। उन्होने जनपद के पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर स्तर के समस्त शिक्षण संस्थाओं/ छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया है कि जिनके द्वारा अभी तक छात्रवृत्ति आवेदन नहीं भरा गया है वह शासन द्वारा जारी द्वितीय चरण की समय सारिणी के अनुसार  छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरते हुए अपने विद्यालय पर शीघ्र जमा करना सुनिश्चित करें।

Post navigation

Previous: कारागार में संचालित हो रहा है लीगल एड क्लीनिक
Next: 120 प्रशिक्षणार्थियों का हुआ चयन

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.