Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसडीएम ने पुलिस अधिकारियों के साथ क्रिटिकल बूथों को लेकर समीक्षा बैठक की।

ब्यूरो 15-11-2023

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG_20231115_134115_433.jpg

एसडीएम ने पुलिस अधिकारियों के साथ क्रिटिकल बूथों को लेकर समीक्षा बैठक की

गाजीपुर के जमानियां आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत शांतिपूर्ण निष्पक्ष और स्वतंत्र निर्वाचन को संपन्न कराने के  दृष्टिगत विधानसभा 379 जमानियाॅ अंतर्गत पडने वाले मतदेय स्थलों से संबंधित थाना प्रभारी की मीटिंग 15 नवंबर को उप जिलाधिकारी डा, हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में तहसील में संपन्न हुई। जिसमें उपजिलाधिकारी द्वारा क्रिटिकल मतदेय स्थलों के संबंध में माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देशो के अनुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उपजिलाधिकारी ने अपने कार्यालय में बुधवार को क्रिटिकल बूथों को लेकर क्षेत्र के समस्त थानों के पुलिस अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की।विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर क्रिटिकल बूथों को लेकर उपजिलाधिकारी डा, हर्षिता तिवारी तथा तहसीलदार देवेंद्र कुमार यादव क्षेत्र के कई थानों के पुलिस अधिकारियों समीक्षा बैठक की। इस दौरान बैठक में क्षेत्र के समस्त थानों की पुलिस अधिकारी शामिल रहे। उपजिलाधिकारी ने क्रिटिकल बूथों को लेकर अधिकारियों को चुनाव कार्य को पूरी संजीदगी के साथ करने का निर्देश दिया। कहा कि चुनाव कार्य  में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी डा, हर्षिता तिवारी ने कहा कि क्षेत्र के सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होगी इसके लिए प्लान तैयार कर शीघ्र समर्पित किया जाए। उन्होंने सभी उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराधिक घटनाओं एवं चुनाव में गड़बड़ी करने वालों की सूची एवं क्रिटिकल बूथों एवं मतदान केंद्रों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि संबंधित चौकीदार से क्षेत्र में संचालित शराब की भट्टी की सूची प्राप्त करें। सभी चौकीदारों से संवेदनशीलता का प्रतिवेदन प्राप्त किया जाय। जो भी वारंट अब तक लंबित है उनकी गिरफ्तारी अथवा छापामारी की जाय। क्षेत्र के मिक्सड, सखी, मॉडल बूथ की सूची तैयार करने की आवश्यकता है। तिवारी ने कहा कि संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों की सूची को शीघ्र ही फाइनल किया जाए। बताया गया कि सभी मतदान केंद्रों का सत्यापन भी करने के लिए कार्यवाही की जाए। उक्त मौके पर इंस्पेक्टर दिग्विजय नाथ तिवारी आदि सहित कई थानों के अधिकारी मौजूद रहे। बताया जाता है। की निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बुधवार को एसडीएम ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र के क्रिटिकल बूथों के निर्धारण के लिए एसडीएम ने थाना  प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लोकसभा चुनाव को लेकर तहसील प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं। विधानसभा मतदाता सूची को दुरुस्त करने को लेकर विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है तो अन्य तैयारियां भी की जा रही हैं। एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई। बैठक में तहसील क्षेत्र के थानाध्यक्ष व संबंधित पुलिस कर्मी मौजूद रहे। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के 195 मतदान केंद्रों  के 428 सापेक्ष बूथ हैं। एसडीएम ने संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में क्रिटिकल  बूथों को चिह्नित करा लें। क्रिटिकल  बूथों को चिन्हित करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में तहसीलदार देवेन्द्र कुमार, निर्वाचन सहायक राहुल कुमार‚ इंस्पेक्टर क्राईम दिग्विजय नाथ तिवारी  सहित सभी थानाध्यक्षों के साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: लेखपाल संघ का मनाया गया, स्थापना दिवस
Next: कूड़े कचरे से भरी नहर की साफ सफाई कराते मन्नू सिंह

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.