Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रवक्ता के पद पर चयन

विशेष संवाददाता 12-01-2022

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220112-WA0014

गहमर। एशिया के बड़े गांव की बेटी का दिल्ली अधिनस्थ सेवा चयन बोर्ड में संस्कृत विषय मे प्रवक्ता के पद पर चयन होने से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। चयन के पश्चात दिल्ली से बुधवार को घर वापसी पर अपनी बेटी का शुभचिंतको ने फूल मालाओं से लादकर एवं मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया।

जानकारी अनुसार तहसील क्षेत्र के गहमर गांव निवासी चिकित्सक हरेंद्र नाथ उपाध्याय की पुत्री दीपमाला उपाध्याय की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा स्थानीय गांव से पूरी हुई। तत्पश्चात उच्च शिक्षा उन्होंने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संस्कृत विषय में प्राप्त की ।परास्नातक की डिग्री प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने 2004 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की परीक्षा में सम्मिलित होकर शिक्षक पात्रता परीक्षा को उत्तीर्ण किया जो कि उस समय गाजीपुर जनपद में मात्र दो ही अभ्यर्थी उत्तीर्ण कर पाए थे। संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी करते हुए उन्होंने संस्कृत विषय में ही पी एच डी की डिग्री प्राप्त की। दिल्ली के ही एक निजी संस्थान में अच्छे पद पर सेवा देने के साथ-साथ वे संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी भी कर रही थी कि उनका चयन दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा संस्कृत विषय के प्रवक्ता पद पर हो गया। चयन का समाचार सुनकर उनके परिजनों समेत पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल छा गया । बुधवार को घर वापसी पर सुबह शुभचिंतकों ने फूल मालाओं से लादकर एवं मिठाई खिलाकर उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस संबंध में डॉ दीपमाला उपाध्याय ने बताया कि कड़ी मेहनत गुरुजनों एवं माता पिता के आशीर्वाद के फल स्वरुप यह मुकाम मैंने हासिल किया है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं को उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता है बस उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। उक्त अवसर पर बीना उपाध्याय, कर्नल रणजीत उपाध्याय, आलोक चौधरी , उमेश सिंह, गिरधारी जायसवाल, मृत्युंजय उपाध्याय, रेशमा खातून , आदि लोग मौजूद रहे।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: आठवें दिन जारी रहा धरना
Next: लगा कोविड-19 का बूस्टर डोज

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.