Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

शैक्षिक संस्थानों में हुआ सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन

विशेष संवाददाता 09-03-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240310-WA0103

जमानियां। क्षेत्र के संत रामनारायण राज किशोर शंकर महिला महाविद्यालय‚ राजकिशोर सिंह महाविद्यालय बरूइन‚ रामकली महिला महाविद्यालय दरौली एवं हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्टेशन बाजार में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय एन.एस.एस. शिविर का शनिवार को समापन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विभिन्न महाविद्यालय में प्रबंधक ने अपने अपने महाविद्यालय में तथा हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिसके बाद एनएसएस की छात्रा खुशी जायसवाल, निधि गौड़ एवं नाजिया परवीन ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत का प्रस्तुत किया। कार्यक्रम एनएसएस के लक्ष्य गीत उठे समाज के लिए उठे-उठे के साथ प्रारंभ हुआ। आगे की कड़ी में डॉ अरुण कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास का पूर्ण मंच है। इसके द्वारा छात्र-छात्राओं का चौमुखी विकास होता है। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित मन्नू सिंह ने स्वयं सेवियों से शिक्षा के साथ संस्कारों को भी ग्रहण करने का संदेश दिया। वही संत रामनारायण राज किशोर शंकर महिला महाविद्यालय बरून‚ राजकिशोर सिंह महाविद्यालय बरूइन के प्रबंधक उपेन्द्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को व्यक्तित्व के निर्माण के लिए रचनात्मक कौशल होना जरूरी है। राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरों में सहभागिता करने से व्यक्तित्व में निखार आता है। रामकली महिला महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ हरिशचन्द्र सिंह ने कहा कि शिविर में जो कुछ भी सिखाया गया छात्र-छात्राएं उसे अपने जीवन में उतारें और अनुशासन में रहकर आगे बढे़ं। मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य तभी सफल होगा जब आप इसे अपने आचरण में उतरेंगे। कहा कि इसका और अधिक प्रचार-प्रसार होना चाहिए। इस अवसर पर डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री‚ प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव‚ प्रिया सिंह‚ अरूण यादव‚ डॉ दीपक कुमार‚ नीतू जायसवाल‚ मोहन साव‚ डॉ शशि लता श्रीवास्तव‚ डॉ अभिषेक तिवारी‚ श्रुति सिंह‚ स्नेहा अग्रहरि‚ सोनी यादव‚ अनिका राय‚ बिंदू सिंह‚ श्रीनिवास सिंह‚ महजबीन अंसारी‚ अन्नू मिश्र‚ श्वेता यादव‚ अनिल यादव‚ रतन कुमार‚ कुंदन कुमार आदि मौजूद रहे।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: तेज रफ्तार से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से तीन दर्जन से अधिक भेड़ों की मौत
Next: एन एस एस कार्यक्रम का हुआ समापन

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Лучшее время для посещения казино Pinco для получения акций

17-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.