Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • राजनीति

सपा ने कुसुम लता यादव को बनाया जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार

ब्यूरो 30-05-2021
IMG-20210530-WA0008~2

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी ने कुसुम लता यादव पत्नी मुकेश यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी रविवार को घोषित किया। कुसुम लता जमानियाँ के सेक्टर नं० एक से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई है।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ,पदाधिकारियों एवं जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के चुनाव के लिए गठित कोर कमेटी की बैठक पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कुसुम लता यादव पत्नी मुकेश यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित किया गया। इस फैसले का दल के सभी कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का 25 वर्षों का इतिहास रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर हमारे पार्टी के प्रत्याशी लगातार विराजमान रहे है। यह सम्भव पार्टी के समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर होता रहा है। समाजवादी पार्टी इस बार भी पिछले इतिहास को कायम रखते हुए भारी मतों से विजयी होगी। इस बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सिंह, विधायक डॉ वीरेंद्र यादव , पूर्व विधान परिषद सदस्य काशीनाथ यादव, पूर्व सांसद राधामोहन सिंह ,पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, मुहम्दाबाद के पूर्व प्रत्याशी राजेश राय पप्पू, पूर्व विधायक विजय कुमार, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर , अशोक बिन्द, पूर्व महासचिव सदानंद यादव, मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, आमिर अली ,रामलाल प्रजापति, तहसीन अहमद ,जावेद अहमद ,चंद्रमा यादव ,मंगला यादव ,अंबिका यादव, दिनेश यादव आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया ।

Post navigation

Previous: उ०प्र० बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा रद्द, बिना परीक्षा के ही छात्र अगली कक्षा में होगे प्रमोट
Next: टीकाकरण में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन मुस्तैद, बेहतर कार्य करने वाली टीम होगी पुरस्कृत

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.