Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

मजबूत हौसले से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा स्वागत-पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह

ब्यूरो 14-11-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211114-WA0013

जमानियां। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 16 नवम्बर को मुहम्मदाबाद विधानसभा के पखनपुरा में आगमन की तैयारी के मद्देनजर स्थानीय विधानसभा के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक दिलदारनगर स्थित मरहूम हाजी मकबूल खां के हाते में रविवार को सम्पन्न हुई। 14 नवम्बर 12 बजे आहुत की गई है।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रदेश की चौपट राजा के खिलाफ लामबंद होने का समय आ गया है। एकजुट होकर ही इस जुल्मी सरकार को हमलोग उखाड़ फेक सकते है। समाजवादी कल पर नही जीता है बाल्कि आज पर विश्वास करता है। समाजवादियों की पहचान संघर्ष से है। मनभेद छोड़ कर मुठभेड़ के लिए कसर कस कर तैयार होने से ही कोई कार्यक्रम सफल हो सकता है। प्रशासन कार्यक्रम के लिए अनुमति नही दे रहा है लेकिन मजबूत हौसले से शानदार ढंग से राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया जायेगा। रास्ते में बहुत अड़चन आयेगे लेकिन मजबूत हौसले से आगे बढ़ना है। भाजपा एक साजिश के तहत समाजवादी कार्यकर्ताओ को डगमगाना चाहता है लेकिन समाजवादी लोग चरित्र के मजबूत व बिकने वाले नही है। भाजपा की सरकार सिर्फ मुहँ से विकास बाते करती है और महगाई सुरसा के मुख की तरह बढ़ती जा रही है जिससे किसान व गरीब आज लाचार हो गया है। सरसो का तेल, डीजल, पेट्रोल, मसाला आदि का भाव आसमान छू रहा है। माँ अपने बेटा का सीना चट्टान की तरह बनाने के लिए सीने पर सरसों का तेल लगाती है लेकिन महगाई माँ का सपना भी चूर-चूर कर दिया है।
भाजपा की सरकार मदरसे की नियुक्ति बन्द कर दी। देश के पैसे को पानी की तरह बहाया जा रहा है। हवाई जहाज, ट्रेन व प्लेटफार्म, एयरपोर्ट तक बेचे जा रहे है। युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे है लेकिन ये सरकार मदारी की तरह लोगों को गुमराह कर रही है।
उक्त अवसर पर पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, मिठ्ठू खाँ, श्यामनरायण कुशवाहा, अशोक सिंह, सियाराम यादव, नसन खाँ, हेसामुद्दीन खाँ, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के वरिष्ठ पदाधिकारी रजनीकान्त यादव, गुफरान खाँ, भरत यादव, जमालु खाँ, जमा खाँ, कामरान खाँ, शमशाद खाँ, तारा देवी, सुगवन्ति देवी, हे राम सिंह, बबलू सिंह, उमेश यादव, संतोष सिंह, बबलू दुबे, अनिल यादव, मेराज खाँ, अकबर खाँ, तैकीर खाँ, सुनील राम, श्रीकृष्ण मौर्य, हेमन्त राजभर आदि लोग मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव व संचालन महासचिव उर्मिलेश पाण्डेय ने किया।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कल होगा सपा की बैठक
Next: पंडित जवाहरलाल नेहरु आधुनिक भारत के निर्माता थे- मो० याहिया खाँ

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.