Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गाजीपुर: राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर प्रारंभ

विशेष संवाददाता 15-02-2025
47 (22)

गाजीपुर। शनिवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के 46वें सप्त दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनिता कुमारी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा प्रबंधक श्वेता सुमन उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

प्राचार्य प्रो. अनिता कुमारी ने स्वयंसेवी छात्राओं को पूरे उत्साह और मनोयोग से शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामनाथ केसरवानी ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इन सात दिनों में स्वयंसेवी छात्राओं को विभिन्न सामाजिक विषयों पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। इनमें स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण आदि शामिल हैं। छात्राएं गोद लिए गए क्षेत्रों—कोयलाघाट, ददरीघाट, मियापुरा और नवापुरा में जाकर रैली निकालेंगी, डोर-टू-डोर कैंपेन और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाएंगी। साथ ही, छात्राओं के बौद्धिक संवर्धन के लिए संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम को और अधिक जीवंत बनाने के लिए कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नेहा कुमारी एवं ओम शिवानी के निर्देशन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। सिमी और उनकी सहयोगी ने नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि शालिनी, अंशिका एवं उनकी टीम ने “युवाओं पर सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभाव” पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि श्वेता सुमन ने स्वयंसेवी छात्राओं को राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा से अपने सपनों को जोड़ने की प्रेरणा दी।

धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रामनाथ केसरवानी ने किया। कार्यक्रम का मंच संचालन स्वयंसेविका संध्या राजभर ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीष कुमार सोनकर एवं पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गज़नफर सईद ने विशेष योगदान दिया।

इस दौरान जनपद नोडल अधिकारी डॉ. अमित यादव, मीडिया प्रभारी डॉ. शिव कुमार, महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. विकास सिंह, डॉ. निरंजन कुमार यादव, डॉ. शिखा सिंह, डॉ. सारिका सिंह, डॉ. शैलेंद्र यादव, कार्यालय अधीक्षक श्री राधेश्याम कुशवाहा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जबीउल्लाह एवं हिना सहित राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी छात्राएं उपस्थित रहीं।

Post navigation

Previous: गाजीपुर: पॉक्सो एक्ट के वांछित अपराधी की गिरफ्तारी
Next: गाजीपुर: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 171 शिकायतें प्राप्त, 24 का मौके पर निस्तारण

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.