Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

सन शाइन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने ऊंट की सवारी कर मौज मस्ती का लुफ्त उठाया

ब्यूरो 02-04-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240401-WA0005.jpg

गाजीपुर के ज़मानियां क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल में सोमवार को सत्र के पहले दिन विद्यालय के बच्चों ने ऊंट की सवारी कर जम कर मस्ती की। विद्यालय ने बच्चों को खेल–खेल में पढाया पाठ।  सत्र के पहले दिन विद्यालय को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था ताकि विद्यालय के बच्चों को फील गुड कराया जा सकें। प्रतिदिन की भांति सुबह की प्रार्थना हुई और बच्चे अपने नई कक्षा की ओर कतार लगा कर जाने लगे। इसी बची प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह ने नर्सरी से पांच तक के बच्चों को मैदान में ही रुके रहने का निर्देश दिया। जिसके बाद एक के बाद एक पांच ऊंटों को लाया गया। जिसके बाद पांचों ऊंटों ने एक एक कर बच्चों को ऊंट की पीठ पर बैठा कर मैदान का चक्कर लगवाया। इस दौरान बच्चे मस्ती में झूमते दिखाई दिए। जिसके बाद बच्चों को सभा कर ऊंट के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन समय समय पर किया जाता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के सरहदी जिले बाड़मेर जैसे इलाकों में ऊंट से बच्चे और शिक्षक पढने जाते है। बच्चों को इससे अवगत कराना था कि आप को सुविधा मिल रही है उसका लाभ उठाए। विद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि स्कूल बच्चों के लिए शिक्षा का मंदिर के साथ साथ उनके अंदर अन्य चीजों के विकास कराने का भी केंद्र है। बच्चों को स्कूल में जितनी चीजें सीखने को मिलती है। उतनी कही अन्य नहीं मिल सकती है। उनके शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास का भी केंद्र है। समय समय पर इस प्रकार का आयोजन बच्चों में नई ऊर्जा का संचार करता है। बच्चों को खेल खेल में सीख देने का प्रयास किया गया है। इस अवसर पर एओडी प्राइमरी विंग पूजा सिंह‚ श्रीविजय सिंह‚ पूनम सिंह‚ सुधीर राय‚ महेश्वर नाथ सिंह‚ सदरे आलम अंसारी‚ बृजेश िंसह‚ जयप्रकाश सिंह‚ बलवंत सिंह‚ अनिल सिंह‚ कामरान खान आदि मौजूद रहे।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: अवैध असलहे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Next: मतदाता जागरूकता चौपाल का हुआ आयोजन

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Устойчивые ставки: Как использовать 1xbet зеркало

23-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.