Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

मतदाता जागरूकता चौपाल का हुआ आयोजन

ब्यूरो 02-04-2024
IMG-20240402-WA0004.jpg

ज़मानियां । विधानसभा 379 जमानियाॅ  अंतर्गत ग्राम पंचायत जीवपुर’, मतसा  व मंझरिया में मतदाता जागरूकता चौपाल कार्यक्रम उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार की मौजूदगी में आयोजन की गई। जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को ग्राम पंचायत जीवपुर, मतसा, मंझरियां, में  मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का चौपाल आयोजन किया गया। इन गांव के ग्रामीणों सहित आशा सहयोगिनियों व महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने महिलाओं को लोकसभा आम चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि सभी लोग आने वाले चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करें। तहसीलदार देवेंद्र यादव ने कहा कि मतदान करना सबका मौलिक अधिकार है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को निष्पक्ष एवं भयमुक्त होकर मतदान करने को कहा। यादव ने चौपाल में उपस्थित मतदाताओं को मतदान करने का संकल्प को याद कराया। बताया जाता है। की मंगलवार को उप जिलाधिकारी/ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा 379 जमानियां अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता चौपाल का आयोजन जीवपुर ,मतसा व मंझरिया ग्राम पंचायतों में किया गया। मतदाता जागरूकता चौपाल के द्वारा आगामी लोकसभा सामान निर्वाचन 2024 में भय मुक्त व निर्भीक होकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए आम नागरिकों को प्रेरित किया गया । इस दौरान उपजिलाधिकारी जमानियां द्वारा टोल फ्री नंबर 1950 सिविजिल एप के बारे में भी जानकारी दी गई तथा बताया गया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की कोई भी शिकायत इसके द्वारा की जा सकती है और जिसका निस्तारण 100 मिनट के अंदर किया जाएगा तथा उल्लंघन करने वाले के उपर दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार जमानियां देवेंद्र यादव द्वारा आम नागरिकों को आगामी मतदान दिवस 1 जून 2024 को ज्यादा से ज्यादा संख्या में घर से निकलकर बूथ तक पहुंचकर अपने मत का दान करने के लिए प्रेरित किया गया। खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार अस्थाना, जमानियां  खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल, राहुल कुमार, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार व क्षेत्रीय लेखपाल एवं पुलिस कर्मी के साथ-साथ संबंधित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि के साथ विकास विभाग, शिक्षा विभाग व राजस्व विभाग के साथ-साथ सम्मानित नागरिक जान भी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: सन शाइन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने ऊंट की सवारी कर मौज मस्ती का लुफ्त उठाया
Next: पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मृतक की पत्नी को मिला 75 लाख

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.