Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खेल–कूद

रस्साकशी और कबड्डी में छात्रों ने दिखाया दम

विशेष संवाददाता 12-02-2026

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
7

मुख्य अतिथि डॉ. अभिमन्यु सिंह ने विजेताओं को किया पुरस्कृत, कहा- खेल से आता है अनुशासन

जमानिया। क्षेत्र के बरूईन स्थित एस.आर.एन.एस.एस. स्कूल में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता (स्पोर्ट्स डे) धूमधाम से मनाई गई। रंग-बिरंगी पताकाओं से सजे मैदान में नर्सरी से कक्षा नौवीं तक के छात्रों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएचयू, वाराणसी के डॉ. अभिमन्यु सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद छात्रों ने मार्च-पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। प्रतियोगिता में लंबी कूद, ऊंची कूद, खो-खो, कबड्डी और दौड़ में छात्रों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। विशेष रूप से रस्साकशी में बच्चों ने जबर्दस्त उत्साह और सामूहिक शक्ति का परिचय दिया। विजेताओं को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित करते हुए डॉ. अभिमन्यु सिंह ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सर्वांगीण विकास का अनिवार्य हिस्सा हैं। इससे छात्रों में टीम वर्क और अनुशासन की भावना विकसित होती है। विद्यालय के डायरेक्टर रणविजय सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा अगर मस्तिष्क का विकास करती है, तो खेल शरीर को सुदृढ़ बनाते हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बीएचयू वॉलीबॉल टीम की कप्तान नालिनी सिंह, डॉ. पंकज चौधरी, विद्यासागर सिंह और राजकिशोर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संरक्षक राम सिंहासन सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

 

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: प्रेम कुमार ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में लहराया परचम, गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जीत किया क्षेत्र का नाम रोशन
Next: एस.एस. देव पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान, टॉपर्स को मिली स्कॉलरशिप

संबंधित खबरें

1
  • खेल–कूद

प्रेम कुमार ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में लहराया परचम, गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जीत किया क्षेत्र का नाम रोशन

विशेष संवाददाता 07-08-2025
4744
  • खेल–कूद

डिवाइन ग्लोबल स्कूल को मिजर तीसरा स्थान, विजयी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

विशेष संवाददाता 04-08-2025
0144 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • खेल–कूद

योग शिविर का आयोजन, “करें योग, रहें निरोग” का दिया संदेश

विशेष संवाददाता 11-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

000 (3)
  • खबर ⁄ समाचार

डिवाइन ग्लोबल स्कूल में घोषित हुआ वार्षिक परीक्षा परिणाम, मेधावियों के लिए 3 लाख की छात्रवृत्ति का ऐलान

विशेष संवाददाता 29-03-2026
IMG-20260329-WA0008
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान, टॉपर्स को मिली स्कॉलरशिप

विशेष संवाददाता 29-03-2026
7
  • खेल–कूद

रस्साकशी और कबड्डी में छात्रों ने दिखाया दम

विशेष संवाददाता 12-02-2026
1
  • खेल–कूद

प्रेम कुमार ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में लहराया परचम, गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जीत किया क्षेत्र का नाम रोशन

विशेष संवाददाता 07-08-2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.