Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

ब्यूरो 08-12-2021
15

जमानिया। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बुधवार को नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से जागरूकता रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी देते हुए इनके लाभ व नुकसान से रूबरू कराया।

नगर के राजकीय बालिका इंटर से प्रधानाचार्य सरिता जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली काे रवाना किया। जो नगर के बिन्द मोड़ तक गई और वापस विद्‍यालय पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान विद्‍यालय के अध्यापकों ने संबोधित करते हुए कहा कि बाइक सवार चालक हेलमेट का प्रयोग जुर्माना से बचने के लिए नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए करें। ताकि दुर्घटना के समय आप सुरक्षित रह सकें। कहा कि नशे की हालत में वाहन न चलाए। तीव्र गति से वाहन चलाने से आप स्वयं सहित दुसरों के जान को जोखिम में डालते है। रैली के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को डॉक्टर या अस्पताल में पहुंचाने में सहायता, ओवरलोड वाहन न चलाने की अपील की गई। इस दौरान बच्चों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर शिवा गुप्ता‚ कुमारी संगीता‚ श्रद्धा त्रिपाठी‚ शिवानी गुप्ता‚ सिन्धु कुमारी‚ माहे जवी‚ माहे रूख‚ लक्ष्मी कुमारी‚ ज्योति कुमारी‚ निधि शर्मा आदि मौजूद रहे। 

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालती ज़मानियां राजकीय बालिका इंटर काॅलेज की छात्रा।

Post navigation

Previous: अतिक्रमण के खिलाफ एसडीएम को सौंपा पत्रक
Next: समस्या से एसडीएम को कराया अवगत

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.