Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

यातायात जागरूकता अभियान के तहत छात्र,छात्राओं को किया गया जागरूक

विशेष संवाददाता 14-11-2024
10000558418659817685921730199.jpg

जमानियां । स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग एवं युवा खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले यातायात जागरूकता अभियान के अन्तर्गत महाविद्यालय के सेमिनार हाल गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप एवं माल्यार्पित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ संजय कुमार सिंह ने छात्र छत्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यातायात के नियमों की जानकारी एवं उसका पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होता है। वहीं अपनी बात रखते हुए हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने बताया कि भारत में सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा विकसित देशों से कई गुना अधिक है। छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के अनुपालन करने के लिए कहा कि सड़क पर दुर्घटनाओं का शिकार अधिकतर युवा वर्ग के छात्र छात्रा होते हैं। जो जाने अनजाने में यातायात के नियमों की अवहेलना करते हैं। हमें इस आकडे़ को कम करने की आवश्यकता है।
जमानियां चौकी से पधारे दारोगा राजेश सिंह ने छात्र छात्राओं के बीच जाकर यातायात और सड़क सुरक्षा संबंधी मोटर व्हीकल एक्ट के महत्वपूर्ण बिन्दुओं से अवगत कराया तथा आपातकालीन परिस्थिति में आवश्यक संपर्क सूत्र उपलब्ध करवाए। छात्राओं को जागरूक करते हुये बताया कि जीवन की रक्षा के लिए यातायात के नियम और सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी केवल पुरुषों की


नहीं बल्कि छात्राओं और महिलाओं को भी अपने समस्त नियमों के अनुपालन से स्थितियों में सुधार होगा।
प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास सिंह ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि महाविद्यालय प्रशासन यातायात जागरूकता में युवा छात्र- छात्राओं को मुख्यधारा में लाकर प्रशासन के साथ है। आगे के वक्तव्य में उन्होने कहा कि परिजनों को हेलमेट पहनकर या सीट बेल्ट लगाकर ही वाहन चलाने के लिये प्रेरित करना चाहिये।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ अभिषेक तिवारी ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन आंतरिक गुणवक्ता प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. अरुण कुमार किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के एनसीसी प्रभारी डॉ अंगद प्रसाद तिवारी डॉ जितेन्द्र कुमार सहित दीवान गोवर्धन प्रसाद,रिया श्रेया,जागृति विजय अरमान सहित छात्र छात्रा मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: धूम धाम से मनाया गया लेखपाल संघ का स्थापना दिवस
Next: देव दीपावली की धूम : गंगा घाट पर हुई भव्य आरती, असंख्य दीपों से जगमग हुए घाट

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.