Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘पढ़े महाविद्यालय, बढ़े महाविद्यालय’ एवं दहेज मुक्त-नशा मुक्त भारत कार्यक्रम का सफल आयोजन

विशेष संवाददाता 07-03-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
0154 (10)

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के निर्देशानुसार ‘पढ़े महाविद्यालय, बढ़े महाविद्यालय’ तथा ‘दहेज मुक्त भारत एवं नशा मुक्त भारत’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षार्थियों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, राजनीति विज्ञान विभाग के सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष डॉ. मदन गोपाल सिंहा ने विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन करने, नशा से दूर रहने एवं दहेज प्रथा के उन्मूलन हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दहेज और नशा समाज के लिए कलंक हैं, जिसे युवा शक्ति ही समाप्त कर सकती है। संस्कृत विभाग की अध्यक्ष डॉ. शुभ्रा सिंह ने छात्र-छात्राओं से मनोयोगपूर्वक पढ़ाई करने, आत्मनिर्भर बनने और नशा व दहेज जैसी कुप्रथाओं से दूर रहने की अपील की। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया ताकि वे दहेज की समस्या से स्वयं को मुक्त कर सकें। हिंदी विभाग के आचार्य एवं अध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने विद्यार्थियों को नशा मुक्त एवं दहेज मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के संयोजक एवं रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने, नशा से दूर रहने और दहेज प्रथा का बहिष्कार करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार सिंह, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार जायसवाल, गणित विभागाध्यक्ष डॉ. कंचन कुमार राय, भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. ओम प्रकाश लाल श्रीवास्तव, डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह, डॉ. संजय कुमार राय, डॉ. राघवेंद्र पांडेय, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. अमित कुमार, लेखाकार सत्य प्रकाश सिंह, वरिष्ठ सहायक डॉ. अमित कुमार सिंह, कमलेश प्रसाद सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गाजीपुर में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
Next: गाजीपुर के विद्यार्थियों ने आईआईटी पटना और फोरेंसिक साइंस लैब का किया शैक्षिक भ्रमण

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.