Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

स्वामी विवेकानंद की मनाई गई जयंती

ब्यूरो 20-01-2022
IMG-20220120-WA0031

गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस से शुभारंभ राष्ट्रीय युवा सप्ताह का समापन समारोह आरसेटी के सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि विनोद शर्मा निदेशक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का व्यक्तित्व युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है स्वामी जी ने अपने व्यक्तित्व से भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति का परचम पूरी दुनिया में कायम किया उनकी जयंती की प्रासंगिकता तभी सार्थक सिद्ध होगी जब आज का युवा उनके बताए हुए रास्ते का अनुसरण करें। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी कपिल देव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद कहा करते थे उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। आज के युवाओं को भारत को मजबूत करने की दिशा में आगे आना चाहिए। हमारे पूर्वजों के बलिदान स्वरूप देश को आजादी मिली। उनके सपनों का भारत बनाने के लिए लोकतंत्र को मजबूत करना होगा। विधानसभा चुनाव नजदीक है। आप अपने विवेक के अनुसार जिसे भी मत देना हो दे पर वोट देने जरूर जाएं। स्वयं तो जाए ही अपने परिवार, मोहल्ले ,गांव के लोगों को भी प्रेरित करें। इस अवसर पर सभी को मतदान की शपथ दिलाई गई। धर्मेंद्र प्रसाद वित्तीय सलाहकार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद गाजीपुर में पवहारी बाबा के आश्रम पर आए थे। गाजीपुर की धरती सदैव से नेतृत्व प्रदान की है। अनुदेशक मनीष श्रीवास्तव ने स्वामी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विंध्यवासिनी सिंह, कौशल कुमार गुप्ता, रेनू चौहान, मृत्युंजय श्रीवास्तव ,राकेश कुमार रोशन, रणजीत सिंह , राहुल पांडे, चंदन पटेल, खुशबू वर्मा एवं अन्य विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संचालन नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया। अंत में सभी के प्रति नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी बृजेश श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।

Post navigation

Previous: अधिक दाम पर बेचा खाद तो होगी कार्रवाई
Next: वांछित गिरफ्तार

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.