Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

एक मुश्त समझाैता योजना का उठाये लाभ

विशेष संवाददाता 02-04-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

जमानियां। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की ओर से किसानों के लिए एक मुश्त समझाैता योजना लेकर आया है। ताकि बैंक के बकाये को खत्म किया जा सकें और योजना का उद्धेश्य बैंक के ऋणी दोषी सदस्यों को राहत प्रदान करके मुख्यधारा से जोड़ना है।

एडीओ सहकारता अशोक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समितियों और अल्पकालीन फसली ऋणों के तीन वर्ष से अधिक के बकाएदार ऋणी सदस्यों के लिए एकमुश्त समझाैता योजना शुरू की गई है। जिला सहकारी बैंक के व्यक्तिगत 20 लाख रुपये और संस्थागत 10 करोड़ तक के तीन वर्ष पुराने बकाएदार इसके पात्र होंगे। जिन ऋणों में मूलधन के बराबर मूलधन और उतना ही ब्याज वसूल किया जा चुका है, उनको ओटीएस का लाभ मिलेगा। वही सहकारी समितियों में इस योजना का लाभ तीन लाख रुपये तक के फसली ऋण धारकों को मिलेगा। इसमें 1997 से पूर्व के फसली ऋण में किसान द्वारा मूलधन में बचे अवशेष को जमा कराकर ओटीएस का लाभ दिया जाएगा। 01 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2017 के मध्य वितरित फसली ऋण जो तीन वर्ष से अधिक बकाया है उनको आयत ब्याज में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।बताया कि 30 जून तक बकाया जमा करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद विभागीय निर्देशानुसार दंडनीय ब्याज वसूली खर्च सहित पूरी राशि की वसूली के लिए कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: सेक्टर‚ जोनल मजिस्ट्रेट सहित समस्त निर्वाचन अधिकारी का प्रशिक्षण कल से शुरू
Next: ग्राम पंचायत सदस्य पद पर नहीं दिख रहा उत्साह‚ अब तक कुल 369 फार्म बिके

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.