Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रदेश में 30 करोड़ पौध रोपित करने का लक्ष्य

ब्यूरो 24-06-2021
khabarimg

गाजीपुर। मन्त्री पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन , उत्तर प्रदेश दारा सिंह चौहान ने वन विभाग द्वारा तैयार फोल्डर ‘‘30 करोड़ वृक्षारोपण जन आन्दोलन -2021‘‘ का विमोचन लखनऊ से बुद्धवार को किया। इस अवसर पर मन्त्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश में 30 करोड़ पौध रोपित करने की समस्त तैयारी ससमय पूर्ण कर ली जाए।

श्री चौहान ने कहा कि वृक्षारोपण में समयबद्धता, गुणवत्ता, जियो टैगिंग एवं औषधीय वाटिकाएं विकसित करने का विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अनुरोध किया कि वे आवास, विद्यालय परिसर एवं आस पास रिक्त भूमि पर अधिक से अधिक पौध रोपित कर ‘‘वृक्षारोपण जन आन्दोलन -2021‘‘ में योगदान दें। वन विभाग द्वारा तैयार किए गए फोल्डर ‘‘30 करोड़ वृक्षारोपण जन आन्दोलन -2021‘‘ में वृक्षारोपण रणनीति, संक्षिप्त विवरण एवं जन सामान्य से पौध रोपित करने का अनुरोध किया गया है। उल्लेखनीय है कि वृक्षारोपण अभियान कुपोषण, जैव विविधता व जैविक पद्धति एवं इम्युनिटी बूस्टर प्रजाति केन्द्र है। माननीय मन्त्री जी द्वारा विमोचन किए जाने के अवसर पर हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स / प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सुनील पाण्डे, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, योजना एवं कृषि वानिकी मुकेश कुमार, मिशन डाईरेक्टर संजय श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ वनाधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ने सौपी पॉच सूत्रीय मांग
Next: पी0ओ0एस0 मशीन के माध्यम से होगी उर्वरक की बिक्री

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.