Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

21 सूत्रीय मांगो को लेकर शिक्षकों ने की बैठक

ब्यूरो 14-07-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210714-WA0017

गाजीपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय निर्देश के क्रम में अपने 21 सूत्रीय मांगो को लेकर ब्लाक इकाई रेवतीपुर के संगठन की बैठक बुद्धवार को जिला पर्यवेक्षक अनिल कुमार की उपस्थिति में प्राथमिक विद्यालय सुहवल पूर्वी प्रथम पर आयोजित की गयी। जिसमें ब्लाक संगठन के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक अध्यक्ष भगवती प्रसाद तिवारी ने कहा कि सरकार को हर हाल में हमारी मांगो को पूरा करना होगा। पुरानी पेंशन की बहाली संगठन की पहली प्राथमिकता है। जब एक दिन का सांसद , विधायक पेंशन का हकदार है तो अपना पूरा जीवन सरकार की सेवा में समर्पित करने वाले को पुरानी पेशन क्यो नहीं। हम सरकार की हर योजनाओं को सफल बनाने में अपना सब कुछ समर्पित कर देते हैं। किन्तु शासन हमारी जायज मांगो पुरानी पेंशन, कैशलेस सुविधा , प्रमोशन , स्थानान्तरण, ए०सी०पी०, सामूहिक बीमा, शिक्षा सेवा विधेयक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति जैसी मांगो को अनसुना कर रहा है। जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अगर सरकार नहीं मानती तो मजबूरन हमें आन्दोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। पर्यवेक्षक अनिल कुमार ने सदस्यता अभियान पर सांगठनिक चर्चा करते हुए नये साथियों को संगठन से जोडने पर बल दिया। कहा कि शिक्षक ही हमारी ताकत हैं। बैठक में प्रमुख रूप से इकबाल अन्सारी , प्रेम उपाध्याय , विनोद कुशवाहा, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, विजयेन्द्र नाथ सिंह, अम्बरीष राय, मनोरमा सिंह, शेषनाथ सिंह, इन्द्रासन यादव, प्रवीण शुक्ल, राजेश पाण्डेय, मुकेश सिंह, चन्द्रभान सिंह, अवधेश सिंह, जयप्रकाश पाण्डेय, प्रमुख थे। अध्यक्षता भगवती प्रसाद तिवारी व संचालन विजयेन्द्र सिंह ने किया।

Post navigation

Previous: कांग्रेसजनों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
Next: तहसील मुख्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने भरी हुँकार

संबंधित खबरें

IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026
khabarimg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसडीएम के आश्वासन पर थमा बार का आंदोलन, धरना फिलहाल स्थगित

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.