Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जिला सहकारी बैंक की 20वीं सामान्य निकाय बैठक संपन्न, सांसद ने की बैंक की उपलब्धियों की सराहना

विशेष संवाददाता 22-02-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
PHOTO--4 (4)

गाजीपुर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड गाजीपुर की 20वीं सामान्य निकाय बैठक बैंक मुख्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत तथा विशिष्ट अतिथि केदार सिंह (पूर्व एमएलसी) एवं अभिनव सिन्हा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सरोजेश सिंह ने की, जबकि मंच संचालन सचिन तिवारी (इफको) द्वारा किया गया।

बैठक में प्रबंध कमेटी के संचालकों एवं बैंक के सदस्य समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी कैलाश चंद ने 31 मार्च 2024 की स्थिति पर बैंक के संतुलन पत्र, लाभ-हानि खाता, अधिकतम दायित्व, वास्तविक बजट एवं वित्तीय वर्ष 2025 के प्रस्तावित बजट पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित सदस्यों द्वारा स्वीकृति दी गई। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय के गठन की सराहना करते हुए कहा कि यह मंत्रालय कृषि और किसानों को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने जिला सहकारी बैंक की उपलब्धियों की तारीफ करते हुए अध्यक्ष सरोजेश सिंह और पूरी बैंक टीम को बधाई दी। उन्होंने कृषकों को तीन प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण लेने के लिए प्रेरित किया और बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जा रही डिजिटल सेवाओं से अधिक से अधिक जुड़ने की अपील की।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, पारसनाथ राय, भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, वीरेंद्र सिंह (अध्यक्ष, डीसीएफ), अंसल कुमार (सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: वित्तीय लेनदेन को लेकर कोषाधिकारी की अपील, समय से बिल प्रस्तुत करने के निर्देश
Next: पी०जी० कॉलेज गाजीपुर में पूर्व शोध प्रबंध संगोष्ठी का आयोजन

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.