Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

दो ब्लॉक प्रमुख सीटों पर जीत दर्ज कराकर पूर्व मंत्री ने अपने राजनीतिक प्रतिभा का मनवाया लोहा

विशेष संवाददाता 10-07-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210710-WA0054

गहमर(गाजीपुर)। जमानिया विधानसभा के दो ब्लॉक प्रमुख सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने अपने राजनीतिक प्रतिभा का लोहा मनवाया। जमानिया और भदौरा ब्लाक में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के जीत के बाद सत्तासीन विधायक सुनीता सिंह अपने दोनों सीटों पर हाथ धो बैठी। इसे भाजपा के खिलाफ लोगो मे जनाक्रोश कहे या विधायक सुनीता सिंह की असफल रणनीति।

गौरतलब हो कि भदौरा और जमानिया दोनों सीटों पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह एवं जमानिया विधायक की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। दोनों लोग इन दोनों सीटो पर अपनी जीत सुनिश्चित कराने के लिए कल, बल, छल की हर रणनीति को आजमा रहे थे। लेकिन इन दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर 2022 में जमानिया विधानसभा के लिए एक नया रास्ता खोल दिया है। मतगणना के पश्चात जीत से उत्साहित पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि हम समाजवादी लोग हैं। हम लोग लोकतंत्र में विश्वास करते हैं आज लोकतंत्र की जीत हुई है। आज पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल व्याप्त है। प्रत्याशियों एवं वोटरों को कहीं डराया धमकाया जा रहा है तो कहीं खरीद-फरोख्त की जा रही है। इसी तरह हम 2022 में भी भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे। सवाल के जवाब में प्रतिनिधिमंडल सिंह ने कहा कि मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है वही होता है जो मंजूरे खुदा होता है। चुनाव के दौरान डीएम मंगला प्रसाद पुलिस कप्तान डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह ने मतदान स्थल का निरीक्षण किया एवं मातहतो को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी के तानाशाही रवैया के चलते समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त रहा। जीत की सूचना मिलते हैं सैकड़ों कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल हो गया प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख नरगिस खान के पिता नूरुल हसन एवं पति औरंगजेब खान को मिठाई खिलाते हुए बधाई दी। दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत होने से 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सपा प्रत्याशी नरगिस भदौरा प्रमुख निर्वाचित
Next: प्रश्न की प्रकृति को समझकर समुचित उत्तर दें परीक्षार्थी-डॉ.विमला देवी

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.