Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

सपा प्रत्याशी नरगिस भदौरा प्रमुख निर्वाचित

विशेष संवाददाता 10-07-2021
IMG-20210710-WA0053

गहमर(गाजीपुर)। बहुचर्चित भदौरा ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव संपन्न होने के बाद सपा प्रत्याशी नरगिस खान ने 82 मत पाकर विजेता घोषित हुई हैं।

भदौरा ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए शनिवार को हुए मतगणना के बाद सहायक निर्वाचन अधिकारी उप जिलाधिकारी रमेश मौर्य ने बताया कि समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नरगिस खान 82 मत पाकर विजेता एवं भाजपा प्रत्याशी रीना सिंह 31 मत पाकर को विजेता घोषित हुई। कुल 113 क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारा मतदान का प्रयोग किया गया जिनमें एक भी मत अवैध नहीं हुआ।

भदौरा ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुबह 11:00 बजे से मतदान शुरू किया गया।
सपा और भाजपा के प्रत्याशियों के आमने-सामने होने से वर्तमान विधायक सुनीता सिंह एवं पूर्व पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह के प्रतिष्ठा ब्लॉक प्रमुख चुनाव पर लगी हुई है। भारी पुलिस फोर्स के द्वारा नाहर के मुख्य पुलिया के पास ही सभी मतदाताओं का प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड जांचा जा रहा था। गहमर कोतवाल अनिल कुमार पांडे के द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ मतदाताओं को मतदान स्थल तक ले जाया जा रहा था। दोपहर 12:00 बजे तक करीब 50% तक मतदान संपन्न हो चुका था।

मतदान केन्द्र पा जा रहे मीडिया कर्मियों को पुलिस ने रोका
ब्लाक प्रमुख चुनाव में मतदान केंद्र पर जा रहे मीडिया कर्मियों को करीब 30 मिनट तक एस डी एम के आदेश का हवाला दे कर रोक दिया गया। शनिवार की दोपहर जब मीडिया कर्मी समाचार संकलन करने ब्लाक परिसर में जा रहे थे तब दूसरे गेट पर पुलिस द्वारा यह कह कर रोक दिया गया कि एस डी एम ने मतदाता को छोड़ कर किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नही दी है। इस पर जब मीडिया कर्मियों ने एस डी एम से बात की तो लगभग आधे घण्टे बाद मीडिया के लोगो को अंदर जाने दिया गया।

चुनाव को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए पुलिस रही मुस्तैद

ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन काफी सतर्क रहा। पूरे ब्लाक परिसर के क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। जमानिया विधायक सुनीता सिंह और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के क्षेत्र होने के कारण प्रशासन काफी सतर्क था। दिलदारनगर, रेवतीपुर,गहमर थानों की फोर्स के अलावा पी एस ई भी मौजूद रही। भीड़ को हटाने एवं शांति पूर्वक इस चुनाव को संपन्न कराने को लेकर एस डी एम ,सी ओ और तहसीलदार लगातार पूरे क्षेत्र का चक्रमण करते रहें। चुनाव क्षेत्र से लोगो को हटाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में हल्की बहस भी हुई।

Post navigation

Previous: पूर्व मंत्री के पहुँचने के बाद हुई जीत की घोषणा
Next: दो ब्लॉक प्रमुख सीटों पर जीत दर्ज कराकर पूर्व मंत्री ने अपने राजनीतिक प्रतिभा का मनवाया लोहा

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.