Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

जपनद के ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की रफ्तार तेज

ब्यूरो 07-09-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20210521-122616

.👌जिले में 14 लाख से अधिक लोगों का हुआ टीकाकरण
.👌टीकाकरण में सैदपुर ब्लॉक ने बनाया दूसरा स्थान

ग़ाज़ीपुर। स्वास्थ्य विभाग के ट्रामा सेंटर मोहम्मदाबाद की टीम की मेहनत से कोविड टीकाकरण में यहां का आंकड़ा एक लाख से पार निकाल गया है। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ने भी सोमवार को एक लाख से ऊपर लोगों का टीकाकरण कर जनपद में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। इस सफलता पर सैदपुर स्वास्थ्य केंद्र की टीम को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने बधाई दी है।

चिकित्सा अधीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद ने जब एक लाख से ऊपर लोगों का टीकाकरण किया, तब उन्हें भी लगा कि एक लाख वाले क्लब में शामिल होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने समस्त कर्मचारियों के साथ मिलकर एक रणनीति बनाई और उसी रणनीति के तहत टीकाकरण का काम शुरू किया। सोमवार को यह सफलता प्राप्त करते हुए एक लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण कर जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि मोहम्मदाबाद ब्लाक की आबादी 3.03 लाख है और सैदपुर ब्लॉक की भी आबादी बराबर है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय समस्त कर्मचारियों को दिया है।

बीपीएम शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शुरुआत के दिनों में कोविड-19 टीकाकरण करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। लेकिन जब 18 वर्ष से ऊपर के युवाओं का टीकाकरण शुरू हुआ और उन लोगों ने उत्साह दिखाना शुरू किया। इसके बाद 45 वर्ष से ऊपर के लोगों ने भी धीरे धीरे टीकाकरण कराना आरंभ किया। जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी, जिसका सकारात्मक परिणाम मिला।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि जनपद में अभी तक करीब 14.32 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिसमें 12,45,492 लोगों को प्रथम डोज और 1,86,912 को सेकंड डोज लग चुकी है । अगर बात की जाए शहरी और ग्रामीण इलाकों की तो शहरी इलाके में 99105 और ग्रामीण इलाकों में 13,33,299 लोगों का टीकाकरण किया गया है।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 9 सितम्बर को शांति-सदभावना सम्मान व पत्रकारिता दर्पण सम्मान समारोह का होगा आयोजन
Next: हरी साग-सब्जी खाएं, बीमारियों को दूर भगाएँ

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.