Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

9 सितम्बर को शांति-सदभावना सम्मान व पत्रकारिता दर्पण सम्मान समारोह का होगा आयोजन

ब्यूरो 07-09-2021
IMG-20210905-WA0009

जमानियाँ। क्षेत्र के ग्राम सोनहरियां स्थित श्री सिद्धनाथ (सिद्धि बाबा) धाम पर 9 सितंबर दोपहर एक बजे गाजीपुर-शांति-सदभावना सम्मान व गाजीपुर पत्रकारिता दर्पण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम संयोजक राममनोज त्रिपाठी ने बताया कि गाजीपुर काव्य-गायन संगम में गाजीपुर शांति, सदभावना सम्मान, मानव समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को और गाजीपुर पत्रकारिता दर्पण सम्मान, पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों को हिन्दी साहित्य भारती के प्रदेश मंत्री कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के प्रमुख संयोजन/संचालन में दिया जायेगा। जिसमें विशेष रूप से इलाहाबाद के पूर्व जिला जज डॉ चंद्रभाल सुकुमार एवं हिन्दी साहित्य भारती के अंतराष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री एवं पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश के डॉ ओमप्रकाश द्विवेदी को विशेष रूप से सम्मान भेंट करने के लिए आमंत्रित किया गया है। स्वागत संरक्षण- शिक्षाविद् राकेश चंद्र पाठक महाकाल-काशी, श्रीप्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश- काशी एवं बिजनौर के प्रख्यात कवि जयप्रकाश वाष्र्णेय-काका भारतीय करेंगे। सहभागी बनने के इच्छुक कवि एवं गायक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करवाने के लिए मोबाईल, वाट्स ऐप नंबर-9450364292 या 9415971845 पर संपर्क कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करवा सकते है।

Post navigation

Previous: टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग हुआ गंभीर, 5 हजार प्रतिदिन लग रहा टीका
Next: जपनद के ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की रफ्तार तेज

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.