Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

32.65 लाख की लागत से पार्क का सुन्दरीकरण होगा

ब्यूरो 30-12-2021
IMG_20211230_131133

गाजीपुरl नगर पालिका परिषद गाजीपुर द्वारा केंद्र सरकार की ‘अमृत योजना’ के अन्तर्गत वार्ड नंबर 10 अंबेडकर नगर वार्ड के डा० राजेन्द्र प्रसाद पार्क में 32.65 लाख रुपए की लागत से सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के कर कमलों द्वारा गुरूवार को सम्पन्न हुआ।

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पार्क को सजाने संवारने की इस प्रोजेक्ट से डा० राजेन्द्र प्रसाद पार्क को और आकर्षक व भव्य बनाया जा रहा है। नगर पालिका परिषद पूर्व अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल ने बताया कि 2017 से डबल इंजन की सरकार के चलते ऐतिहासिक विकास के कार्य हो रहे हैं इसी के तहत शासन से 32.65 लाख की लागत से पार्क में टहलने के लिए पाथ-वे का निर्माण; बाउण्ड्रीवाल में प्लास्टर, पेन्टिंग, ग्रिल, गेट का निर्माण; प्रकाश व्यवस्था के लिए हेरिटेज लाइट; बच्चों के लिए स्विंग झूला व स्लाइट झूला; कूड़ा फेकने के लिए डस्टबिन; बैठने के लिए स्टील बेन्च; फब्बारा का निर्माण; पानी पीने के लिए आर0ओ0 की व्यवस्था एवं प्लान्टेशन के लिए व्यवस्था की जाएगी जिससे यह पार्क सुन्दर एवं आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने नगर के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि नगर में प्रस्तावित लगभग सौ से अधिक सड़कों एवं गलियों के काम पर काफी तेजी से कार्य शुरू होने जा रहा है एवं कुछ पर शुरू हो गया है। इस मौके पर जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जहां-जहां कार्य हो रहा है/होने वाला है उसकी गुणवत्ता की भी देखरेख स्वयं करें, ताकि गुणवत्तायुक्त कार्य हो सके। इसके अतिरिक्त स्वच्छता आदि पर भी जनता के सहयोग की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने स्वकर (हाउस टैक्स-वाटर टैक्स) के वर्तमान दरों में 50% की कमी एवं गैर आवासीय (वाणिज्यिक) भवनों पर 12 गुना से घटाकर 6 गुना करने का ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व निर्णय बोर्ड बैठक मे पास होने पर खुशी जाहिर की करते हुए बताया कि वर्तमान में यदि किसी भवन का स्वकर 4,000 था वह अब 2,000 हो जायेगा एवं जो गैर आवासीय मकान पर 12 गुना से 48,000 हो जाता था।

उसे घटाकर 6 गुना करने से केवल 12,000 ही देय होगा साथ ही जिन लोगों ने स्वकर जमा कर दिया है उन लोगों को भी इसका लाभ देते हुए आगामी वर्षों में अन्तर के पैसों को समायोजित कर दी जाएगी। अधिशासी अधिकारी श्री लालचंद सरोज एवं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री रमाशंकर राय ने अपना-अपना सम्बोधन दिया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता, मनोनीत सभासद श्री अमरनाथ दुबे, श्री समरेन्द्रनाथ सिंह एवं सभासदगण/प्रतिनिधि सर्वश्री परवेज अहमद, सुशील वर्मा, अनिल वर्मा, अजय राय दारा, सोमेश मोहन राय, रूपक तिवारी, दिग्विजय पासवान, नेहाल भाई, शहबान अली के अलावा जेई विवेक बिन्द, रफिउल्लाह खान, एहसान आलम, नन्दू कुशवाहा, नीरज कुमार मानु, अजय कुशवाहा, अभिनव सिंह, हेमन्त त्रिपाठी, संजय चैरसिया, अभिषेक गुप्ता के अलावा सम्मानित क्षेत्रीय लोग सर्वश्री पूर्व समाज कल्याण अधिकारी पतिराज सोनकर, रामाकान्त द्विवेदी, जयप्रकाश राय, ओमप्रकाश चौधरी, सुधीर वर्मा, आदर्श वर्मा, रामजी वर्मा, सच्चितानन्द कन्नौजिया, मनू जी, नीरज पासवान, आशीष कुमार सिंह, रघुनन्दन कन्नौजिया, रामचरित्र वर्मा, के0के0 राय, अमित यादव, डा0 आर0के0 राय आदि लोग उपस्थित थे। संचालन सभासद प्रतिनिधि अशोक मौर्या ने किया।

Post navigation

Previous: जनपद में टीकाकरण पर आयोजित हुई कार्यशाला
Next: बचाव का दिया सचिव कामायनी दूबे ने निर्देश

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.